
गौरव कुमार झा की रिपोर्ट।
विभूतिपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कल्याणपुर उत्तर स्थित एक मुर्गा फार्म में छापेमारी कर 3 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने एक पैशन प्रो बाइक भी जब्त की है। यह जानकारी थानाध्यक्ष चंद्र कांत गौरी ने दी। बताया कि धंधेबाजों के विरुद्ध स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज हुई है। जिसमें मुर्गा फार्म के स्वामी रंजीत कुमार, महमदपुर सकड़ा गांव के जितेंद्र कुमार और पैशन प्रो बाइक के स्वामी को नामजद किया गया है। कांड अंकित कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।
