
संतोष चौरसिया की रिपोर्ट
वीरपुर बेगूसराय
वीरपुर प्रखंड व थाना क्षेत्र से सटे भगवानपुर थाना क्षेत्र के जोकीय पंचायत के तेलन टोला निवासी स्व. चौबेलाल के करीब 50 वर्षीय पुत्र योगी तांती का मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित बोरापुर मार्केट में बिल्डिंग निर्माण का काम करने के दौरान बिल्डिंग आउटर लिप्ट से गिर जाने के कारण इनका मृत्यु हो गई।ग्रामीणों ने बताया कि इनको एक पुत्री थी जिसको पिछले वर्ष ही शादी किए थे वहीं दो बच्चे जो 15 वर्ष एवं 17 वर्ष के है।घटना की सुचना मिलते ही पत्नी रजिया देवी समेत परिजन का रो रोकर बुरा हाल हो गया वहीं पुरे जोकीय तेलन गांव के लोग मर्माहत और सदमा में हैं।घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया रजनीश कुमार सिंह उनके घर पहुंचकर आत्मीय संवेदना प्रकट करते हुए ढाढ़स बढ़ाया साथ ही सरकारी मुआवजा दिलाने का हर संभव भरोसा दिलाया।
