
कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघीया प्रखण्ड के अंतर्गत कुंडल 2 पंचायत बिष्णुपुर क्योटहर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास में स्वीकृत लाभार्थियों जिसको घर बनाने के लिये जमीन उपलब्ध नही है उनलोगों का सरकारी स्तर से जमीन देने की प्रक्रिया चल रही है उसी जमीन का जांच करने पहुंचे रोसड़ा के अनुमंडल पदाधिकारी ब्रजेश कुमार तथा जांचो प्रान्त उपस्थित पदाधिकारी को कई दिशा निर्देश भी दिए है।मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार शक्तिधर, अंचलाधिकारी अरुण कुमार अंचल निरीक्षक अमीन एवं आवास सहायक भी उपस्थित थे
