Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्रीराम मंदिर स्थापना के द्वितीय वर्षगांठ पर सूर्य मंदिर कमेटी ने निकाली भव्य शोभायात्रा, शोभा यात्रा में भक्तों का दिखा उत्साह, शामिल हुई 11 हजार महिलाएँ
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राजनीति राष्ट्रीय

    श्रीराम मंदिर स्थापना के द्वितीय वर्षगांठ पर सूर्य मंदिर कमेटी ने निकाली भव्य शोभायात्रा, शोभा यात्रा में भक्तों का दिखा उत्साह, शामिल हुई 11 हजार महिलाएँ

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 23, 2022Updated:February 23, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीराम मंदिर स्थापना के द्वितीय वर्षगांठ पर सूर्य मंदिर कमेटी ने निकाली भव्य शोभायात्रा, शोभा यात्रा में भक्तों का दिखा उत्साह, शामिल हुई 11 हजार महिलाएँ

    ■ पूर्व सीएम रघुवर दास ने मंदिर कमेटी और शहरवासियों का जताया आभार, कहा शहर के आस्थावान भक्तों के अटूट विश्वास का प्रतीक है सूर्य मंदिर धाम

    सोमवार, जमशेदपुर: सिदगोड़ा स्थित सूर्यमंदिर परिसर में बने श्रीराम मंदिर के द्वितीय वर्षगांठ पर सूर्य मंदिर कमेटी द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। झांकी, बैंड-बाजा, गाजे-बाजे व ध्वजों के साथ निकाली गई कलश शोभा यात्रा में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह कमिटी के मुख्य संरक्षक रघुवर दास मुख्यरूप से शामिल हुए। शोभा यात्रा में रघुवर दास ने रथ पर विराजमान श्री रामायण जी के पीछे पदयात्रा कर भक्तों का उत्साह बढ़ाया। करीब 11 हजार महिलाओं ने शोभा यात्रा में भाग लिया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों ने शिविर लगाकर सेवा प्रदान की तो वहीं, शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।। पूरे रास्ते में आतिशबाजी, भक्तिमय संगीत और जय श्री राम के ओजस्वी नारों से पूरा क्षेत्र भगवामय हो गया। इससे पहले, भालूबासा स्थित शीतला माता मंदिर से संकल्प के पश्चात शोभा यात्रा भालूबासा चौक, तारापोर स्कूल, एग्रिको गोलचक्कर, सिदगोड़ा बाजार के मुख्य मार्ग से होते हुए सूर्यमंदिर परिसर पहुँची। सूर्य मंदिर पहुंचने पर पूर्व सीएम रघुवर दास ने माथे पर श्रीरामायण को लेकर श्रीराम मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात, हनुमान जी की महाआरती की गई और भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। शोभा यात्रा के दौरान काफी आकर्षक नजारा रहा और क्षेत्र पुष्पों की खुशबू से महक उठे। शोभायात्रा में भक्तगण भगवान जयश्री राम के नारे लगाते चल रहे थे।

    रघुवर दास ने शहरवासी का जताया आभार: पूर्व सीएम सह सूर्य मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने भव्य एवं सफल शोभायात्रा के लिए शहरवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मंदिर कमेटी, भाजपा, युवा मोर्चा और महिला कार्यकर्ताओं के समर्पण और भक्तिभाव से शोभा यात्रा सम्पन्न हुई। अच्छे और निर्मल मन से किया गया कार्य हमेशा अनुकरणीय बन जाता है। श्री दास ने राम काज में सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं को धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि सूर्य मंदिर लोगों की भागीदारी और सहयोग से स्थापित हुआ है और आज आस्था का केंद्र बिंदु बन गया है। उन्होंने गुरुवार से प्रारंभ होने वाले संगीतमय श्रीराम कथा में सम्मिलित होने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम जी ने अपने जीवन में मर्यादा की सीख दी। भगवान श्रीराम ने दीन-दुखियों, वनवासियों के कष्ट दूर करते हुए उन्हें संगठित करने का कार्य किया एव उस संगठित शक्ति के द्वारा समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर किया। उसी प्रकार आज भी समाज में व्याप्त बुराइयों को अच्छे लोगों को संगठित करके दूर किया जा सकता है।

    उत्तर प्रदेश चुनाव में प्रचार के लिए निकले रघुवर दास: उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव में पूर्व सीएम सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गए। शोभायात्रा में शामिल होने के बाद बुधवार शाम वे उत्तर प्रदेश के लिए प्रस्थान कर गए।

    शोभायात्रा में सूर्य मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संजीव सिंह, गुँजन यादव, संजय सिंह, मांन्तु बनर्जी, विनय शर्मा, अखिलेश चौधरी, राजेश यादव, शशिकांत सिंह, दीपक विश्वास, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, मिथिलेश सिंह यादव, पवन अग्रवाल, कमलेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, देवेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह राजा, कुलवंत सिंह बंटी, खेमलाल चौधरी, संतोष ठाकुर, सुशांत पांडा, राकेश सिंह, कुमार अभिषेक, प्रेम झा, सतवीर सिंह सोमू, ज्योति अधिकारी, रूबी झा, बिनोद सिंह, अमित अग्रवाल, नारायण पोद्दार, बोलटु सरकार, सुरेश शर्मा, अजय सिंह, दीपक झा, ध्रुव मिश्रा, हेमंत सिंह, बबलू गोप, राजेश सिंह, निर्मल गोप, ह्नन्नी परिहार समेत अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहरसिध्दि विधायक ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का विधायक ने किया कार्यारंभ।
    Next Article एसडीओ ने पीएमआवास के लिए जमीन का निरीक्षण किये

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.