Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरसिध्दि विधायक ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का विधायक ने किया कार्यारंभ।
    Uncategorized

    हरसिध्दि विधायक ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का विधायक ने किया कार्यारंभ।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट, टुनटुन कुमार सिंह, मोतिहारी

    मोतिहारी के तुरकौलिया प्रखंड क्षेत्र के बहरूपिया चौक के समीप मंगलवार को हरसिद्धि भाजपा विधायक कृष्ण नंदन पासवान ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का कार्यारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के नेता सहित कई कार्यकर्ता लोग शामिल थे । भवन का निर्माण एक करोड़ 20 लाख की राशि से होनी है। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि गांव में लोगों को आसान तरीके से स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार जगह-जगह स्वास्थ्य संरचना खड़ी कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को लंबी दूरी तय कर तुरकौलिया अरेराज सहित कई जगहों पर इलाज हेतु जाना आना पड़ता था। क्षेत्र के लोग बार-बार इसपर सवाल उठा रहे थे। विधायक ने कहा कि लोगों की समस्या को देखते हुए बहरूपिया में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य की शुरुआत आज की गई है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द स्वास्थ्य भवन बनकर तैयार हो जाएगा और फिर उसके बाद लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिलने लगेगी। विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण में पूरी तरह से पारदर्शिता रखी जाएगी ताकि उसमें गड़बड़ी नहीं हो। उन्होंने स्थानीय लोगों से कहा कि वह सभी भवन निर्माण कार्य की निगरानी करते रहें। स्वास्थ्य केंद्र के बन जाने के बाद उसमें हर संभव संसाधन उपलब्ध कराया जाएगा। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति पहले ही दी जा चुकी है। विधायक ने कहा कि नीतीश कुमार की अगुवाई में सरकार लोगों को आसान तरीके से स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में लगी है। शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा नेता अनिरुद्ध साहनी, दीपक शर्मा, राजकिशोर सिंह, राकेश गुप्ता, देवेश सिंह, पवन राज, कुंदन पासवान, ब्रजेश कुशवाहा, मुकेश सिंह, दीपक गुप्ता, प्रमोद कुशवाहा, वीरेन्द्र कुशवाहा, मुन्नीलाल महतो, अशोक मंडल आदि थे.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिक्षा के बिना सर्वागीण विकास संभव नहीं -विधायक अजय कुमार
    Next Article श्रीराम मंदिर स्थापना के द्वितीय वर्षगांठ पर सूर्य मंदिर कमेटी ने निकाली भव्य शोभायात्रा, शोभा यात्रा में भक्तों का दिखा उत्साह, शामिल हुई 11 हजार महिलाएँ

    Related Posts

    भारतीय सेना के जवान दीप नारायण सिंह का निधन, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर तो उमड़ा जनसैलाब

    May 23, 2026

    डी.बी.एम.एस. बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    May 21, 2026

    जमशेदपुर में जंगली जानवर से दहशत, मकदमपुर के घर में घुसा संदिग्ध तेंदुआ; इलाके में अफरा-तफरी

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.