

रिपोर्ट, टुनटुन कुमार सिंह , मोतिहारी
पूर्वी चंपारण जिले के बनकटवा प्रखंड क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने दो अलग-अलग जगह से काफी मात्रा में नेपाली कस्तूरी शराब समेत 4 तस्कर को किया गिरफ्तार। 71वी वाहिनी एसएसबी सीमा चौकी बरहरवा और जोलगाव के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीमा क्षेत्र से दो अलग-अलग जगहों से 2220 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब के साथ चार तस्कर को किया गिरफ्तार। इसकी जानकारी देते हुए बरहरवा एसएसबी कैंप के प्रभारी ने बताया कि जवानों को गुप्त सूचना मिली की कुछ शराब तस्कर रात के अंधेरे में नेपाल से शराब लेकर भारत में आने वाले हैं, तभी जवानों के द्वारा घोघिया व भवानीपुर गांव के समीप से चार तस्कर को गिरफ्तार की है, जिसके पास से 2220 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब जप्त कर लिया गया है। आवश्यक कागजी प्रक्रिया के पश्चात,जब्त किए गए शराब व तस्कर को पुलिस थाना जितना को सौप दिया जायेगा
