Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी: 59 सीटों पर हो रहा मतदान, PM मोदी ने की वोटिंग कर लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    यूपी: 59 सीटों पर हो रहा मतदान, PM मोदी ने की वोटिंग कर लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में आज चौथे चरण का मतदान हो रहा है. इस चरण अंतर्गत नौ जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्र में मतदान शुरू हो चुके हैं. PM नरेन्द्र मोदी और CM योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लोगों से मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज वोटिंग का चौथा दौर है. सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने बहुमूल्य वोट का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना योगदान करें.”

    वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है, “उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव-2022 का आज चौथा चरण है, भयमुक्त, दंगामुक्त, अपराधमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त प्रदेश के लिए, विकासयुक्त और सुरक्षायुक्त अपने सपनों का उत्तर प्रदेश बनाने के लिए सभी सम्मानित मतदातागण अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें. अतः ध्यान रहे…पहले मतदान फिर जलपान.”

    BSP प्रमुख मायावती ने भी किया मतदान

    नौ जिलों में आज मतदान हो रहा है, इनमें राजधानी लखनऊ भी शामिल है. 59 विधानसभा सीटों से कुल 624 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. पोलिंग बूथ पर सुरक्षा को लेकर पूरी सख्ती के साथ तैयारी की गई है. मतदान सुबह ही शुरू हो गया था. सुबह-सुबह ही बसपा प्रमुख मायावती ने आज लखनऊ में वोट डाला. वोट डालने के बाद मायावती ने कहा, ‘सपा से मुस्लिम खुश नहीं हैं. वे सपा को मत नहीं देंगे. मतदान से पहले ही UP की जनता ने सपा को नकार दिया है, क्योंकि सपा का अर्थ है गुंडाराज, माफिया राज. सपा सरकार में ही दंगे हुए. सपा नेताओं के चेहरे बताते हैं कि वे सरकार में नहीं आ रहे हैं.’

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे दौर के मतदान से पहले मंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने आवास पर पूजा की. उन्होंने मीडिया को बताया, ‘सुबह से मतदाता बीजेपी को मतदान करने के लिए तैयार हैं. घर में पूजा की है, मंदिर भी जाएंगे. सभी से अनुरोध है कि घरों से निकलकर मतदान करें.’ बता दें कि UP विधानसभा के चुनाव सात चरणों में हो रहे हैं. सात चरणों में हो रहे यूपी चुनाव के चौथे चरण में आज मतदान हो रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोहन भागवत ने शिक्षा और स्वास्थ्य को बताया मूलभूत जरूरत
    Next Article नेपाली शराब तस्करी के खिलाफ एसएसबी की लगातार कारवाई से क्षेत्र में तस्करों में हड़कंप

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.