Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोहन भागवत ने शिक्षा और स्वास्थ्य को बताया मूलभूत जरूरत
    Breaking News Headlines

    मोहन भागवत ने शिक्षा और स्वास्थ्य को बताया मूलभूत जरूरत

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उज्जैन. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को मध्यप्रदेश के उज्जैन में कहा कि शिक्षा के बारे में प्रचलित पश्चिमी विचार व्यवसाय उन्मुख हैं. वे भारतीय शिक्षा प्रणाली को तीन ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का क्षेत्र मानते हैं. मोहन भागवत उज्जैन में सम्राट विक्रमादित्य भवन के उद्घाटन के अवसर पर संबोधित कर रहे थे. यह भवन आरएसएस की शैक्षणिक शाखा विद्या भारती का क्षेत्रीय कार्यालय होगा. इसका उपयोग शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण और शोध केंद्र के रूप में किया जाएगा. अपने संबोधन के दौरान भागवत ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य अब भोजन, कपड़े और आवास के साथ बुनियादी आवश्यकताओं में शुमार हो चुके हैं. लोग अपने बच्चों के लिए खुद भूखे रह कर और किराये के आवास में रह कर भी उन्हें अच्छी शिक्षा उपलब्ध करवाते हैं.

    उन्होंने कहा, शिक्षा के बारे में पश्चिमी व्यापार उन्मुख विचार इन दिनों प्रचलित हैं. वे भारतीय शिक्षा प्रणाली को तीन ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के बराबर मानते हैं. उन्हें यह फायदा कमाने का क्षेत्र लगता है और आपूर्ति बढ़ा कर वह लाभ कमा सकते हैं.

    विद्या भारती भारतीय तक शिक्षा पहुंचाने का करती है काम

    विद्या भारती की भूमिका को लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, ‘लेकिन, देश में स्कूलों के एक विशाल नेटवर्क का संचालन करने वाली विद्या भारती फायदे के बारे में बात नहीं करती है. यह संस्था हर भारतीय तक शिक्षा पहुंचाने के लिए काम करती है.’

    सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान के मालवा प्रांत सचिव प्रकाश धनगर ने कहा कि नए केंद्र में 20 हजार शिक्षकों को हर साल प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके साथ ही यहां पर शिक्षण कार्य के दौरान शिक्षकों के सामने आने वाली चुनौतियों पर शोध भी किए जाएंगे.

    समाज से गांव के विकास पर भागवत ने दिया जोर

    इसे पहले सोमवार को अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भागवत ने हिंदू समाज को संगठित करने और बांटने वाले विषयों को खत्म करने के काम पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि ऐसा एक जलाशय, एक मंदिर और एक श्मशान की विचारधारा के माध्यम से किया जा सकता है. संघ प्रमुख ने 2025 तक के लिए तैयार किए गए ब्लू प्रिंट का हवाला देते हुए कार्यकर्ताओं को कुटुम्ब प्रबोधन, सामाजिक समरसता और ग्राम विकास में काम करने की आवश्यकता भी बताई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूएसए ने कहा- पुतिन की जिद से अब जंग का खतरा, यूके ने रूस के 5 बैंकों को बैन किया
    Next Article यूपी: 59 सीटों पर हो रहा मतदान, PM मोदी ने की वोटिंग कर लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.