Author: Begusarai Samvad

तेघड़ा/बेगूसराय(अनंत कुमार):- जब एक व्यक्ति अपने पूरे जीवन सेवाकाल को बिना किसी भेदभाव और संकट का निर्वहन कर लेता है तो अंत छन बिल्कुल भावुक और ह्रदय हर्ष गामी हो जाता है। तस्वीर आज तेघड़ा अनुमंडल अंतर्गत तेघड़ा थाना से है ,जहां कार्यरत पुलिस अधिकारी अजय कुमार उपाध्याय के सेवानिवृत्ति का क्षण था, जहां भावुक होकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ,ओमप्रकाश ने अपने सहकर्मी को विदाई दिए। संबोधित करते हुए अजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि अपने जीवन के 42 वर्षों तक हमने सेवा किया और आज तक जहां भी विभाग के द्वारा मेरी तैनाती की गई, हमने शत-प्रतिशत समर्पण और…

Read More

राहुल श्रीवास्तव की रिपोर्ट गोपालगंज : बताया जाता है कि विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया गांव निवासी विजय लक्ष्मी देवी अपनी नतनी को नियमित टीकाकरण के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची थी। इस दौरान अस्पताल परिसर स्थित ओपीडी वार्ड के ऊपर टीका लगाने के दौरान मासूम के शरीर से ब्लड निकलने लगा। मासूम के शरीर से ब्लड निकलते देख परिजन भड़क गए। इधर आ स्वास्थ्य कर्मियों पर टीकाकरण में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। जिसके बाद बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप था कि टीका…

Read More

संतोष कुमार शर्मा की रिपोर्ट जयनगर : मधुबनी के डीएम अमित कुमार के कर कमलों से जयनगर अनुमंडल अस्पताल में दीदी की रसोई का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।बताते चलें कि दीदी की रसोई के माध्यम से अनुमंडल अस्पताल में भर्ती मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके तहत साप्ताहिक मेनू के अनुसार चाय, सुबह का नाश्ता, दिन का भोजन एवं रात्रि का भोजन तय दर के अनुरूप उपलब्ध कराया जाएगा। गौरतलब है कि इलाज के लिए भर्ती मरीजों को उपलब्ध कराए गए भोजन का व्यय स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उठाया जाएगा । वहीं, मरीजों के साथ आए…

Read More

संतोष पाठक की रिपोर्ट कुचायकोट(गोपालगंज)कुचायकोट थाना क्षेत्र के एनएच 27 पर भठवा मोड़ के पास एक लग्जरी कार का पीछा कर उत्पाद विभाग की टीम ने कार से से 2016 बोतल शराब जब्त किया ।इस कार्रवाई में पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया ।उत्पाद टीम ने पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कार चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उत्पाद निरीक्षक प्रकाश चंद ने बताया की हमारी एक टीम बलथरी चेक पोस्ट पर उत्तर प्रदेश के तरफ से आने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। इस क्रम में एक लग्जरी कार को उत्पाद टीम ने…

Read More

संतोष पाठक की रिपोर्ट कुचायकोट(गोपालगंज)बिहार का पूर्ण विकास गांव के विकास के बिना संभव नहीं ।गांव और कस्बों के विकास के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार तमाम योजनाएं चला रही हैं ।पंचायत प्रतिनिधियों को इन योजनाओं का लाभ लेकर गांव के साथ जिला और प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका निभानी होगी। यह विचार भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव कुमार ने कुचायकोट प्रखंड मुख्यालय स्थित एक मैरिज हाउस में पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया ।राजीव कुमार ने कहा की प्रदेश के सुदूर गांव भी तेजी से विकास की दौड़ में…

Read More

संतोष पाठक की रिपोर्ट कुचायकोट : उत्पाद विभाग की टीम द्वारा बलथरी चेक पोस्ट पर लगातार की जा रही वाहन जांच के दौरान दिल्ली से मधुबनी के फूल परास जा रही एक बस को रोक कर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके अंदर में 8 कार्टून विदेशी शराब छुपाकर ले जाया जा रहा था जिसके बाद उत्पाद पुलिस ने बस के चालक और उसके मालिक को जो बस में ही सवार था इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया और शराब तथा बस को भी जप्त कर लिया है और आरोपियों पर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए…

Read More

राहुल श्रीवास्तव की रिपोर्ट गोपालगंज : जिला पदाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी (भा0प्रा0से0) की अध्यक्षता में सभी विभागों के महत्यपूर्ण पत्रों एमजेसी/सिडब्लूजेसी की समीक्षातंक बैठक की गई। बैठक में महोदय द्वारा विभिन्न कार्यालयों के भवन निर्माण हेतु भूमि प्रस्ताव,अनुसूचित जाति/जनजाति छात्रावास की भूमि सहित अन्य सभी लंबित भूमि प्रस्तावो को अगली साप्ताहिक बैठक से पूर्व दोनों अनुमंडल पदाधिकारी को अपने स्तर से अनुश्रवण कर निष्पादित कराने का निर्देश दिया गया। जिसमें पंचायत सरकार भवन के लंबित चार मामलों को निष्पादित करने हेतु जिला पंचायत राज पदाधिकारी को निदेश दिया गया। और जमाबन्दी रद्दीकरण की सूची,शिक्षकों के प्रभार हस्तांतरण को लेकर…

Read More

राहुल श्रीवास्तव की रिपोर्ट गोपालगंज : ज़िला पदाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी (भा0प्रा0से0) के निर्देशानुसार सबकी योजना सबका विकास के अंतर्गत पंचायत विकास योजना (BPDP) की अद्दतन प्रक्रिया एवं निदेश से सम्बंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत संसाधन केंद्र, गोपालगंज (DPRC) में सम्पन्न हुआ। उप विकास आयुक्त अभिषेक रंजन (भा0प्रा0से0) की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में बताया गया कि प्रखंड पंचायत विकास योजना बनाते समय सरकार के निर्देशानुसार सतत विकास योजना के तहत बताए गए 17 लक्ष्यों में से कम से कम 09 लक्ष्यों को अनिवार्य रूप से शामिल करें।साथ ही साथ विकास एवं सतत विकास के…

Read More

राहुल श्रीवास्तव की रिपोर्ट गोपालगंज: जिला पदाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी (भा0प्रा0से0) की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एव अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत ज़िला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की गयी। बैठक में अधिनियम के तहत विभिन्न थानों में दर्ज कुल 19 कांडों के प्रस्ताव को अनुदान प्रदान करने हेतु स्वीकृति प्रदान की गयी। उक्त 19 मामलों में कुल 12 प्रस्ताव द्वितीय क़िस्त के भुगतान से सम्बंधित था।शेष 07 प्रस्ताव प्रथम क़िस्त से सम्बंधित था। उक्त प्राप्त प्रस्ताव में विभिन्न पीड़ितों के बीच कुल 3 लाख 60 हजार रुपया का भुगतान पीड़ितों के खाता में भेजने…

Read More

राहुल श्रीवास्तव की रिपोर्ट गोपालगंज : जिला पदाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी (भा0प्रा0से0) की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गयी जिसमें बताया गया कि रूस-यूक्रेन युद्ध के फलस्वरूप यूक्रेन में उत्पन्न वर्तमान संकट के कारण वहाँ के अलग अलग हिस्सों में फँसे हुए गोपालगंज के छात्रों/निवासियों की सकुशल घर वापसी सुनिश्चित कराने के लिए ज़िला प्रशासन हर समय तत्पर एवं प्रयासरत है। किसी भी समस्या की जानकारी हेतु ज़िला प्रशासन द्वारा ज़िला आपातकालीन संचालन केंद्र में नियंत्रण कक्ष 24×7 पैटर्न पर कार्यरत है। इस दूरभाष संख्या पर सम्पर्क कर सकते हैं। 06156-225509, 227510, 227507, 227508 है।

Read More