
राहुल श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज: जिला पदाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी (भा0प्रा0से0) की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एव अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत ज़िला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की गयी।
बैठक में अधिनियम के तहत विभिन्न थानों में दर्ज कुल 19 कांडों के प्रस्ताव को अनुदान प्रदान करने हेतु स्वीकृति प्रदान की गयी।
उक्त 19 मामलों में कुल 12 प्रस्ताव द्वितीय क़िस्त के भुगतान से सम्बंधित था।शेष 07 प्रस्ताव प्रथम क़िस्त से सम्बंधित था। उक्त प्राप्त प्रस्ताव में विभिन्न पीड़ितों के बीच कुल 3 लाख 60 हजार रुपया का भुगतान पीड़ितों के खाता में भेजने का निर्देश दिया गया।
बैठक में कुल 11 मृतकों के आश्रितों को फरवरी माह के पेंशन का भुगतान करने का निर्देश महोदय द्वारा दिया गया।
बैठक में उपस्थित माननीय सदस्यों द्वारा बताया गया कि अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति के तहत दर्ज कांडों में धाराएं स्पष्ट नही रहने के कारण मुआवजा राशि का भुगतान करने में कठिनाई उत्तपन्न होती है।
ज़िला पदाधिकारी सह अध्यक्ष महोदय द्वारा आरक्षी उपाधीक्षक मुखयालय को निदेश दिया गया कि इस सम्बंध में सभी थानाध्यक्ष को अपने स्तर से निदेशित करे।
बैठक में माननीय सांसद डॉक्टर आलोक कुमार सुमन,पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय ज्योति कुमारी,विशेष लोक अभियोजक संजय कुमार,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी आंनद कौशल,सरकारी अधिवक्ता,ललन मांझी सदस्य मौजूद रहे।
