
राहुल श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज : ज़िला पदाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी (भा0प्रा0से0) के निर्देशानुसार सबकी योजना सबका विकास के अंतर्गत पंचायत विकास योजना (BPDP) की अद्दतन प्रक्रिया एवं निदेश से सम्बंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत संसाधन केंद्र, गोपालगंज (DPRC) में सम्पन्न हुआ।
उप विकास आयुक्त अभिषेक रंजन (भा0प्रा0से0) की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में बताया गया कि प्रखंड पंचायत विकास योजना बनाते समय सरकार के निर्देशानुसार सतत विकास योजना के तहत बताए गए 17 लक्ष्यों में से कम से कम 09 लक्ष्यों को अनिवार्य रूप से शामिल करें।साथ ही साथ विकास एवं सतत विकास के बीच के अंतर को उदाहरण के साथ समझाया गया।
मुख्य प्रशिक्षक श्री संदीप कुमार द्वारा कार्यशाला में प्रखंड पंचायत विकास योजना क्या है,क्यो करना है,कैसे करना है तथा कब तक कर लेना है उस पर विस्तृत रूप से पीपीटी के माध्यम से जानकारी प्रदान की गयी।
इसके अंतर्गत बताया गया कि 15वीं वित्त आयोग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था को आगामी वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए सहभागी,समावेशी एवं पारदर्शी योजना निर्माण करनी है। जिसके लिए प्रखंड स्तर पर पंचायत समिति के तीन बैठक का आयोजन करना होगा।
साथ ही समझाया गया कि किस प्रकार (जीपीडीपी,बीपीडीपी) योजना निर्माण के दौरान योजनाओं का दोहराव ना हो ! आगे बताया गया कि प्रथम बैठक में मध्यवर्ती पंचायत योजना समिति एवं क्षेत्रीय कार्यकारी समूह का गठन किया जाना है।
दूसरी बैठक में जीपीडीपी एवं एसडब्ल्यूजी के रिपोर्ट एवं मिशन अंत्योदय का प्रतिवेदन का विस्तृत विश्लेषण करते हुए समेकित योजना निर्माण करना होगा।
तृतीय बैठक में योजना का प्राथमिकीकरण एवं अनुमोदन करने का कार्य करना होगा।
सहयोगी प्रशिक्षक विकास कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर मुख्य योजना अपलोड करते समय किन किन सावधानियों का ध्यान रखना है ! साथ ही पोर्टल पर रिपोर्ट देखना, पुरक योजना प्रविष्टि एवं प्रविष्टि की सीमाएं विस्तार से बताई गई ।
कार्यशाला में सभी प्रखंडों से प्रमुख, उपप्रमुख, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी पंचायत समिति एवं प्रखंड कार्यपालक सहायक उपस्थित रहे ।
