
संतोष पाठक की रिपोर्ट
कुचायकोट(गोपालगंज)बिहार का पूर्ण विकास गांव के विकास के बिना संभव नहीं ।गांव और कस्बों के विकास के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार तमाम योजनाएं चला रही हैं ।पंचायत प्रतिनिधियों को इन योजनाओं का लाभ लेकर गांव के साथ जिला और प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका निभानी होगी। यह विचार भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव कुमार ने कुचायकोट प्रखंड मुख्यालय स्थित एक मैरिज हाउस में पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया ।राजीव कुमार ने कहा की प्रदेश के सुदूर गांव भी तेजी से विकास की दौड़ में आगे बढ़ रहे हैं ।छोटी-छोटी गलियों के पक्कीकरण से लेकर पेयजल, शौचालय, बिजली आदि सभी मूलभूत सुविधाएं सरकार घरों तक पहुंचा रही है। इन सुविधाओं के विस्तार में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। पंचायतों के माध्यम से सरकार भारी-भरकम राशि खर्च कर गांव तक विकास की धारा तेज करना चाहती है ।उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद से लोगों ने उन्हें अपना पंचायत प्रतिनिधि चुना है उनकी भी यह जिम्मेदारी है कि वह जनता के विश्वास पर खरे उतरे। उन्होंने कहा की विकास योजनाओं के अलावा जो भी जनकल्याणकारी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं उनका धरातल पर उतारना पंचायत प्रतिनिधियों की प्राथमिकता है। सरकार द्वारा आने वाले समय में लोगों को लोक सेवा से संबंधित सभी सुविधाएं पंचायत स्तर पर देने की कवायद चल रही है। ऐसा होने से पंचायतों में लोगों के कार्य आसान होंगे तथा विकास की गति तेज होगी। कार्यक्रम को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और छपरा जिले के प्रभारी अनूप श्रीवास्तव, मोतिहारी जिले के प्रभारी सुभाष सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद राय ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उमेश प्रधान, पैक्स अध्यक्ष गुड्डू कुशवाहा, मदन मोहन कुशवाहा, आदि ने भी संबोधित किया ।कार्यक्रम में सभी नवनिर्वाचित मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य तथा अन्य प्रतिनिधियों को भाजपा के तरफ से अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।बैठक की अध्यक्षता कुचायकोट मुखिया सतीश शर्मा तथा संचालन राजापुर मंडल अध्यक्ष सोनू राय ने किया। इस मौके धीरज सिंह ,विपुल सिंह ,राहुल गुप्ता, जिला पार्षद प्रतिनिधि मनीष सिंह ,पूर्व ज़िला पार्षद प्रतिनिधि चंद्र मोहन पांडे,आमोद पांडेय, भाजपा के जिला मंत्री राजू कुशवाहा, जितेंद्र शर्मा, चंद्रिका प्रसाद ,डॉक्टर विनोद पांडे समेत तमाम पंचायत प्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
