कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट समस्तीपुर बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघीया थाना क्षेत्र के बंगरहटा पंचायत स्थित बंगरहटा से शुम्भा डयोढ़ी के बीच आज सोमवार को बाइक सवार को ट्रेक्टर वाले ने कुचल दिया जिससे बाइक सवार 2लोगो की मौत घटना स्थल पर ही हो गई वही एक व्यक्ति घायल हो गया है ।मृतक व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के शुम्भा डयोढ़ी ग्राम के सतो पासवान के 24वर्षीय पुत्र राम करण पासवान उर्फ छोटू पासवान एवं प्रेमलाल राम के 17 वर्षीय पुत्र सुनील राम के रूप में किया गया वही घायल व्यक्ति की पहचान शुम्भा डयोढ़ी के ही चाना…
Author: Begusarai Samvad
संतोष चौरसिया की रिपोर्ट बेगूसराय सोमवार को कांग्रेस भवन बेगूसराय में जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अर्जुन सिंह के अध्यक्षता में महान स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्र धरोहर, देश के प्रथम राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह की 59वां पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन दिया। वही कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह जी हमसबों के प्रेरणा स्त्रोत थे, हैं और रहेंगे।वे सादा जीवन उच्च विचार वाले महान विभूति थे, उनके ही अध्यक्षता में संविधान का निर्माण हुआ और…
संतोष चौरसिया की रिपोर्ट वीरपुर बेगूसराय। हाई स्कूल पर्रा के मैदान में खेले जा रहे डे-नाइट वॉलीवाल टूर्नामेंट में रविवार की रात पचम्बा ने मोसादपुर को हरा कर फाइनल में जगह बना ली।प्रथम सेमीफाइनल में उसने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए मोसादपुर को 25-12,25-20,25-18 से पराजित किया। इससे पूर्व क़वार्टर फाइनल मैचों में मोसादपुर ने पर्रा को 25-08,25-09 से हराया। रामदीरी ने चेरिया को 25-13,25-18 से पराजित किया। पर्रा ने शेखपुरा को 25-15,25-19 और मोसादपुर ने एसबीएस कॉलेज बेगूसराय को 25-21,25-20 से मात दी। मैच के रेफरी अनिल कुमार व शुभांकर कुमार थे। इससे पहले तेघड़ा के विधायक राम…
संतोष चौरसिया की रिपोर्ट वीरपुर बेगूसराय पुलिस प्रशासन द्वारा सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय गेंहरपुर में मद्यनिषेध जागरूकता कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें गेंहरपुर की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। उसने फाइनल मैच में बरैपुरा को 22-13 से पराजित किया। इससे पूर्व प्रथम सेमीफाइनल मैच में बरैपुरा ने खरमौली को और गेनहरपुर ने जगदर को पराजित कर दिया। विजेता और उपविजेता टीमों को बीडीओ अरुण कुमार निराला,थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार,राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक संत कुमार सहनी, एचएम सहदेव किशोर,सुकुमार सहनी, आदि ने पुरस्कार बांटे। मौके पर शिक्षक संतोष कुमार,संजीव कुमार चौधरी,मन्टुन कुमार,दुर्गेश कुमार,सीताराम,शंकर पासवान,मो नौशाद आलम आदि थे। कार्यक्रम…
राहुल श्रीवास्तव की रिपोर्ट कुचायकोट/गोपालगंज । कुचायकोट प्रखंड के सल्लेहपुर पंचायत भवन की बाउंड्री को बुलडोजर लगाकर तोड़ दिया गया और यह खुद प्रशासन के लोगों ने ही किया जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी वैभव शुक्ला तथा अंचलाधिकारी उज्जवल कुमार मौके पर मौजूद रहे तथा बुलडोजर से पंचायत भवन की बाउंड्री को तूड़वाया दरअसल यह पंचायत भवन की चारदिवारी निजी भूमि में बना दी गई थी जिसके बाद भूमि मालिक ने इसकी मापी करवाते हुए अतिक्रमण मुक्त करने का निवेदन कीया था जिस पर प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए चारदीवारी को तुड़वा दिया।शायद इस बाउंड्री का निर्माण जिस वक्त किया गया…
राहुल श्रीवास्तव की रिपोर्ट भोरे गोपालगंज भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में शादी समारोह में रिश्तेदारी में आए व्यक्ति की बाइक को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। बताया जाता है कि भोरे थाना क्षेत्र के कांवे निवासी रामाशंकर भगत का पुत्र रामप्रवेश भगत 25-02-2022 को अपने रिश्तेदार कल्याणपुर निवासी रामशेवक सिंह के घर अपने बाइक हीरो कंपनी का जिसका नंबर UP 52AQ 5552 से आए हुए थे। नेवता कर जब वे अपने बाइक के स्थान पर आए तो उनकी बाइक वहां नहीं थी। काफी खोज बीन करने पर बाइक का कही पता नहीं चला। रामप्रवेश भगत ने…
राहुल श्रीवास्तव की रिपोर्ट भोरे गोपालगंज भोरे थाना क्षेत्र के दो अलग अलग जगहों से दो शराबी को पकड़ा गया। बताया जाता है कि भोरे थाना क्षेत्र के मिश्र बगहवा गांव में एक शराबी शराब पीकर गाली गलौज कर रहा था, गुप्त सूचना के आधार पर स०अ०नी० संजय कुमार दास अपने दल बल के साथ मिश्र बगहवा पहुंचे जहां एक व्यक्ति शराब के नशे में गाली गलौज कर रहा था जिसको पुलिस बल ने घेरा बना कर पकड़ लिया। वहीं दूसरी तरफ भरपटीया गांव में एक शराबी शराब पीकर गाली गलौज उधम मचाए हुए था, सूचना मिलने पर स०अ०नी० संजीत…
प्रिंस कुमार की रिपोर्ट समस्तीपुर स्वच्छता द्वारा हम पृथ्वी पर स्वर्ग का जीवन जी सकते हैं। इन विचारों को आत्मसात करते हुए यूथ पीस फाउंडेशन की टीम ने समस्तीपुर जिले के रा० उ० मध्य विद्यालय मोतीपुर में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें स्कूल के हेडमास्टर एवं अन्य शिक्षकों ने शिरकत की।कार्यक्रम के तहत यूथ पीस फाउंडेशन की टीम ने स्कूल के बच्चों को स्वच्छता की महत्ता से अवगत कराया तथा स्वच्छता के साथ स्वस्थ जीवन जीने की महत्व के विषय में प्रतिभागियों से चर्चा की गई। प्रतिभागियों के अनुसार इस प्रकार के कार्यक्रम की वर्तमान युग…
रिपोर्ट, टुनटुन कुमार सिंह, मोतिहारी मोतिहारी : बिहार विधानसभा में उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री ने आज राज्य का वार्षिक बजट पेश किया लेकिन विपक्ष इसे लेकर एक बार फिर से हमलावर है। बिहार बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जाप के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व ढाका विधानसभा प्रत्याशी अभिजीत सिंह ने कहा कि यह बजट केवल और केवल झूठ का पिटारा है पिछले बजट से करीब 8% यह बजट बढ़ा है परंतु 16 साल में 18 % से ज्यादा बजट बढ़ चुका है और मूल रूप से बिहार वासियों को पिछले 16 साल में पलायन के सिवा कुछ भी नहीं…
कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघीया थाना क्षेत्र में अब शराब कारोबारी को खैर नही रहेगा ।आज रविवार के दिन उत्पाद विभाग एवं सिंघीया थाने के द्वारा संयुक्तरूप से शराब की जांच पड़ताल की गई है ।बताया गया कि ड्रोन कैमरा से शराब का जांच पड़ताल किया गया है।उक्त जांच टीम में उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर विनीत प्रसाद ,सब इंस्पेक्टर दानी प्रसाद एवं सिंघीया के थाना अध्यक्ष कृष्ण कांत मण्डल शामिल थे
