Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आम आदमी की उम्मीदें चकनाचूर :- अभिजीत सिंह
    Uncategorized

    आम आदमी की उम्मीदें चकनाचूर :- अभिजीत सिंह

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 28, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट, टुनटुन कुमार सिंह, मोतिहारी

    मोतिहारी : बिहार विधानसभा में उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री ने आज राज्य का वार्षिक बजट पेश किया लेकिन विपक्ष इसे लेकर एक बार फिर से हमलावर है। बिहार बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जाप के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व ढाका विधानसभा प्रत्याशी अभिजीत सिंह ने कहा कि यह बजट केवल और केवल झूठ का पिटारा है पिछले बजट से करीब 8% यह बजट बढ़ा है परंतु 16 साल में 18 % से ज्यादा बजट बढ़ चुका है और मूल रूप से बिहार वासियों को पिछले 16 साल में पलायन के सिवा कुछ भी नहीं मिला, किसान खाद्य के लिए , बीज के लिए परेशान हैं, नौजवान रोजगार के लिए परेशान हैं, मजदूर मजदूरी के लिए परेशान हैं, केवल और केवल आंकड़ों का खेल चल रहा है बिहार में और आज जब बजट सत्र सत्र में आज बजट रखने की बारी थी तो आज नेता प्रतिपक्ष भी बजट सेशन में ना रह कर यह दर्शा दिया कि उनका भी समर्थन कहीं ना कहीं इन जुमला बाद एनडीए गठबंधन के साथ हीं हैं

    इस बजट में गरीबों के लिए कुछ भी नहीं है। बजट के नाम पर बिहार के लोगों को झुनझुना थमा दिया गया। युवाओं को ना तो रोजगार मिला और ना ही विशेष पैकेज की घोषणा की गयी है और ना ही विशेष राज्य के दर्जे पर ही कुछ बताया गया है। राज्य के इस बजट से बिहार के युवा नौजवान को एक बार फिर से निराशा हाथ लगी है।

    श्री सिंह ने कहा कि बजट बेहद ही निराश करने वाला है। खास कर राज्य के युवा पीढ़ी को रोजगार देने के लिए कोई ऐसा मॉडल नहीं बताया गया है, जिसके तहत युवाओं को रोजगार मिल सके । यहां  के युवाओं के लिए कुछ नहीं है।
    गांव, गरीब, किसान और युवाओं को बर्बाद करने वाला बजट है। बजट में गांव, गरीब, किसान, छात्र, युवा और आम जनता के लिए कुछ भी नहीं है।
    विशेषकर बजट में किसानों के लिए केवल हवाबाजी की गई , हमें उम्मीद नहीं है कि इस बजट से किसानों के जीवन में कोई बदलाव आएगा, गरीब के परिवार में कोई खुशहाली आएगी।
    राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए बजट में किसी भी तरह का एलान नहीं किया गया है सरकार केवल और केवल शराबबंदी पर अपना ध्यान रखे हुए हैं , एंबुलेंस के आभाव में मरीज तड़प कर मर जाते हैं, एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं करते लेकिन लाखों रुपये फूंककर शराब ढूंढ रहे हैं. पिछले 6 साल से शराबबंदी है, 16 साल से नीतीश कुमार शासन चला रहे हैं. उनको अपने पुलिस पर भरोसा नहीं है इसलिए हेलिकॉप्टर से शराब खोज रहे हैं ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुंडहित:नाटुलतला में आंगनवाड़ी केंद्र मिला बंद, अधिकारी ने जांच का दिया आश्वासन
    Next Article राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज चयन प्रतियोगिता 2021-22 में सम्मिलित होने वाले खिलाड़ियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर जामताड़ा उपायुक्त ने रांची के लिए रवाना किया

    Related Posts

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    November 10, 2026

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    November 10, 2026

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.