Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज चयन प्रतियोगिता 2021-22 में सम्मिलित होने वाले खिलाड़ियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर जामताड़ा उपायुक्त ने रांची के लिए रवाना किया
    Breaking News झारखंड

    राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज चयन प्रतियोगिता 2021-22 में सम्मिलित होने वाले खिलाड़ियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर जामताड़ा उपायुक्त ने रांची के लिए रवाना किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज चयन प्रतियोगिता 2021-22 में सम्मिलित होने वाले खिलाड़ियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने रांची के लिए रवाना किया

    राज्य स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए ताइक्वांडो, एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन में कुल 30 बालक बालिकाओं का जत्था हुआ रांची रवाना

    उपायुक्त श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने सभी खिलाड़ियों को दीं शुभकामनाएं

    विगत दिनांक 23.02.2022 एवं 24.02.2022 को आउटडोर स्टेडियम जामताड़ा में जिला स्तरीय प्रतिभा खोज चयन प्रतियोगिता 2021-22 में जिला स्तर पर चयनित 11 बालिकाओं एवं 19 बालकों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर उपायुक्त श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) एवं अन्य वरीय पदाधिकारी द्वारा रवाना किया गया।

    इस मौके पर उपायुक्त ने चयनित सभी खिलाड़ियों से बातचीत कर उन्हें राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दीं। कहा कि पूरे मनोयोग के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपने माता पिता, गांव, जिला एवं राज्य का नाम रौशन करें।

    वहीं जिला खेल पदाधिकारी श्री प्रधान मांझी ने बताया कि 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग के 11 बालिकाओं एवं 19 बालकों का चयन विभिन्न प्रतियोगिता यथा ताइक्वांडो, एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन में चयन किया गया है। जिसमे बालिकाओं में अंजली, सविता, मोना, कोमल, कल्पना, संजू, प्रीती भंडारी, रीना, मालो, मुस्कान एवं परी शामिल हैं वहीं बालको में विकास मुर्मू, रोहित किस्कू, रंजीत सोरेन, अजय हेंब्रम, शंकर मुर्मू, विजय मुर्मू, सूरज बास्की, शिवधन सोरेन, शिवनाथ टुडु, आकाश कुमार यादव, नरेश कुमार राय, दिनेश मुर्मू, प्रीतम कुमार दास, संजीत बास्की, रोशन हेंब्रम, कमल कुमार सेन, गुलाब हेंब्रम एवं विकास पवारिया शामिल हैं।

    इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, निदेशक डीआरडीए श्री जावेद अनवर इदरीसी, जिला खेल पदाधिकारी श्री प्रधान मांझी, लिपिक श्री बेजू झा, श्री मधु कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआम आदमी की उम्मीदें चकनाचूर :- अभिजीत सिंह
    Next Article यूथ पीस फाउंडेशन की टीम ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान,

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    November 11, 2026

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.