मंसूरचक/बेगूसराय/रविशंकर सिंह, टेन प्लस टू हाई स्कूल नैयपुर के भवन का निर्माण कार्य का शिलान्यास स्थानीय मुखिया कुंदन कुमार सिंह , सरपंच मो कासीमउद्दीन ने संयुक्त रूप सोमवार को अपने कर कमलों से किया। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया।इस विद्यालय का निर्माण करीब डेढ़ करोड़ की लागत राशि से होना हैं।मध्य विद्यालय नैयपुर को हाई स्कूल व इंटर में अपग्रेड किया गया है। मौके पर डूल्लू सिंह, अवधेश सिंह,अजय सहनी, दामोदर राय,सिकन्दर रजक, उपेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।
Author: Begusarai Samvad
मंसूरचक/बेगूसराय/रविशंकर सिंह, थाना क्षेत्र के नवटोल गांव निवासी सिधेश्वर पासवान के पुत्र देवी लाल पासवान को पुलिस ने रविवार रात समसा चौक के निकट से गिरफ्तार कर लिया।इस मामले में थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष अप्रैल महीने में नवटोल निवासी रमेश पासवन की पत्नी प्रीति कुमारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी।बताया कि मृतका के मायके वालों ने ससुराल के लोगों पर अपनी पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाकर थाने में मामला दर्ज कराया था।थानाध्यक्ष ने बताया गिरफ्तार व्यक्ति उक्त मामले का नामजद आरोपी था और रिश्ते में मृतका का ससुर था।गिरफ्तार आरोपी…
जितेंद्र कुमार राजेश की रिपोर्ट करजाईन (सुपौल): स्वयंसेवी संस्था हेल्पेज इंडिया के श्रद्धा परियोजना के अंतर्गत बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा योजना से जुड़ाव के लिए शिविर लगाया गया। इसके तहत अभी तक सैकड़ों बुजुर्गों का निःशुल्क वृद्धा पेंशन आवेदन, जीवन प्रमाण पत्र, आयुष्मान भारत कार्ड, ई श्रम कार्ड आदि बनाए गए। संस्था के पदाधिकारी राकेश क्षत्रिय ने बताया कि भगवानपुर एवं भीमनगर के पंचायतों में अलग-अलग स्थानों पर शिविर लगाकर बुजुर्गों को लाभ प्रदान किया जा रहा है। अभी तक सैकड़ों बुजुर्गों को लाभ प्रदान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि आगे भी सामाजिक सुरक्षा योजना से वंचित बुजुर्गों…
*प्रशासन नफरत की राजनीति करने वालों को संरक्षण देना बंद करे :इनौस* प्रिंन्स सैनी की रिपोर्ट समस्तीपुर : सरायरंजन के रूपौली निवासी खलील रिजवी हत्याकांड के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा देने, घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने, मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा एवं परिजन को नौकरी देने, नफरत की राजनीति पर रोक लगाने की मांग को लेकर भाकपा माले इंसाफ मंच एवं इनौस के कार्यकर्ताओं ने अपने- अपने हाथों में झंडे-बैनर लेकर मुसरीघरारी पछियारी पेट्रोल पंप से सोमवार को विशाल न्याय मार्च निकाला। मार्च में शामिल हजारों कार्यकर्ताओं ने मांगों से संबंधित…
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर ,बेगूसराय : बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अर्चना कुमारी ने प्रखंड प्रमुख इंद्रजीत कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार , प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी नीतीश कुमार को एक पत्र भेजकर वाल विकास परियोजना कार्यालय भवन की मरम्मती एवं शौचालय पेयजल की व्यवस्था करवाने की मांग की है। अपने पत्र के माध्यम से सीडीपीओ ने बताई है कि बाल विकास परियोजना कार्यालय भगवानपुर का भवन वर्ष 2000 में बना है। परंतु अभी तक एक बार भी भवन की मरम्मती नहीं हो पाया है। भवन अत्यंत ही जर्जर स्थिति में है तथा कार्यालय कमरे के छत से सीमेंट…
आलोक वर्मा की रिपोर्ट रजौली(नवादा): रजौली थाना क्षेत्र के रजौली पश्चिमी पंचायत के भुसड़ी गांव के समीप रविवार के दोपहर में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सायकिल सवार को कुचलते हुए फरार हो गया. वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायल साइकिल सवार को अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज हेतु लाया गया. अस्पताल में ड्यूटी में रहे चिकित्सक डॉ. अर्जुन चौधरी ने घायल युवक का प्राथमिक इलाज किया. चिकित्सक ने बताया कि घायल युवक की पहचान मसहई मोहल्ला निवासी स्व संतोष मिस्त्री के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है. युवक का एक पैर गम्भीर रूप से टूट गया है. साथ ही…
आलोक वर्मा की रिपोर्ट वारिसलीगंज (नवादा): यूक्रेन पर रूसी हमले से भारतीय छात्र हताहत भले नहीं हुआ हो, परंतु बिहार के जिन परिवारों के बच्चे पढ़ाई को ले यूक्रेन में हैं उनकी धड़कने बढ़ी हुई है. परिवार के सदस्यों की रातों की नींद खराब हो रही है. इसी कड़ी में यूक्रेन में मेडिकल के अंतिम बर्ष की पढ़ाई कर रहे नगर परिषद के माफी ग्रामीण पूर्व वार्ड पार्षद स्व अरुण कुमार सिन्हा का कनिष्ठ पुत्र प्रवीण कुमार उर्फ बिट्टू के वारिसलीगंज बाजार स्थित आवास पर शुक्रवार एवं शनिवार को दिनभर परिजन चिंतित नज़र आये. बता दें कि छात्र प्रवीण कुमार…
आलोक वर्मा की रिपोर्ट नवादा : यश पाल मीणा जिला अधिकारी नवादा ने शिशुओं को पोलियो ड्रॉप पिलाकर पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ कियें. सभी प्रखंडों में 05 साल तक के बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो खुराक पिलाने के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है. जिला अधिकारी यशपाल मीणा द्वारा सदर अस्पताल नवादा में नवजात बच्चों को दो बूंद पोलियो ड्रॉप पिलाकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किए. सिविल सर्जन डॉ. निर्मला कुमारी एवं डीआईओ डॉ. अशोक कुमार और उमेश कुमार भारती अनुमंडल प्रभारी नवादा सदर ने भी बच्चों को दो बूंद पोलियो ड्रॉप्स पिलाकर पोलियो से मुक्त कराएं. पल्स पोलियो…
कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट समस्तीपुर बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के सिबैया ग्राम के मोहन सिंह उर्फ रजनीश कुमार सिंह को एक सब्जी विक्रेता से रंगदारी मंगना महंगा पड़ गया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष कृष्ण कांत मण्डल ने पुष्टि करते हुए बताया कि सिबैया ग्राम के सब्जी विक्रेता अशोक कुमार पण्डित ने लिखित शिकायत किया था कि मोहन सिंह मुझसे 5हजार रंगदारी मांग किया नही दिये जाने पर मेरा मोबाइल छीन लिया था जब मांग किया करता तो वे दो हजार रंगदारी मांग किया करता था…
मंसूरचक/बेगूसराय/रविशंकर सिंह, थाना परिसर में रविवार को महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह व सीओ ममता कुमारी ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाएं।कहा कि शोभायात्रा के दौरान आयोजन समिति असमाजिक तत्वों को दूर रखें।कहा कि इस बार सरकार के तरफ से कोरोना का गाईडलाईन जारी नहीं किया गया है।बैठक में आगामी शिवरात्रि के दिन तेमूंहा से मोहनपुर व फाटक चौक से मंसूरचक बाजार शिव मंदिर तक शोभा यात्रा निकालने को लेकर संबंधित संघटनों ने आवेदन पत्र सौंपा।मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष…
