Author: Begusarai Samvad

 संग्राम ओझा की रिपोर्ट विजयीपुर/गोपालगंज :प्रखंड में मंगलवार को महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है। इस अवसर पर शिवालयों मे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव के मंदिर में दर्शन करने पहुंच गए। जहां जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर खुशहाली की कामना की। सोमवार रात में शिव मंदिरों में भजनों का आयोजन भी किया गया। इस दौरान कई मंदिरों में देर रात तक भजन संध्या का आयोजन किया गया। मंगलवार को भगवान शिव के दर्शन के लिए मंदिरों में तांता लगा रहा। प्रखंड के पाटलेश्वर महादेव मंदिर पटखौली, नर्वदेश्वर मंदिर उदयपुरा, मलकेश्वर महादेव भठवां मन्दिर…

Read More

  संतोष ठाकुर की रिपोर्ट कुचायकोट : थाना क्षेत्र के एनएच 27 पर अमवा पोखरा के पास पुलिस ने अररिया से हरियाणा जा रही बस से एक यात्री का शव बरामद किया। यात्री की मौत पूर्वी चंपारण जिले के डुमरिया पुल से पहले दुर्घटना में हुई बताई जाती है। की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर घटना की जाँच शुरू कर दी । अररिया से मजदूरों को लेकर एक बस हरियाणा के हिसार जा रही थी । यात्रियों का कहना था कि पूर्वी चंपारण जिले…

Read More

 कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट समस्तीपुर :जिला किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ कार्यालय समस्तीपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाया गया। जिला अध्यक्ष मो0 उमर फारूक ने केक काटकर 71वां जन्मदिन बहुत हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ कुंवर, देवेंद्र झा, चंद्रवली सिंह, जिला मीडिया प्रभारी विकास सिंह, महासचिव संजीव सिंह, अवधेश प्रसाद सिंह, अरुण कुशवाहा, कैलाश ठाकुर, फुलेश्वर सिंह, सत्यभामा ठाकुर, विभा देवी, प्रखंड अध्यक्ष रामविनोद चोधरी, मनोज यादव, रंजन सिंह कुशवाहा, मनीष कुमार, धनराज सिंह, मो० सज्जाद, मो० शबाब आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read More

संतोष चौरसिया की रिपोर्ट वीरपुर बेगूसराय बीपीएस हाई स्कूल के मैदान में खेले जा रहे सौरभ आनंद स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में वीरपुर ने वीरपुर डायमंड को 9 रन से पराजित कर जीत हासिल की।इससे पहले टॉस जीतकर वीरपुर डायमंड की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 183 रन बनाकर ऑल आउट हो गए जवाब में खेलने उतरी वीरपुर की टीम ने कड़ी मसक्कत के बाद मैच को 9 रन से अपने पाले में करते हुए जीत हासिल की।मैन ऑफ द मैच अमन को दिया गया जो आक्रमक गेंदबाजी करते हुए 4 महत्वपूर्ण विकेट लिए…

Read More

चन्दन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय : जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने यूक्रेन में फंसे बेगूसराय जिले के छात्र- छात्राओं/नागरिकों के परिजनों से मुलाकात करने के उद्देश्य से आज बेगूसराय प्रखंड अंतर्गत अमन कुमार, पिता- जय जय राम शाह, बड़ी सांख तथा सुश्री मनीषा कुमारी, पिता-श्री सुनील कुमार, बाघा, वार्ड संख्या-28, लोहियानगर के परिजनों से आज उनके घर जाकर मुलाकात की तथा उन्होंने उनके सुकशल वापसी हेतु भारत सरकार, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी। इस क्रम में उन्होंने अमन कुमार एवं सुश्री मनीषा कुमारी से वीडियो कॉलिंग के जरिए बात कर…

Read More

कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट समस्तीपुर जिले के जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में माननीय राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन हेतु विभिन्न विषयों पर समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आहूत की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, स्थापना उप समाहर्ता, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता आर सी डी, बुडको के सहायक अभियंता एवं संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए: 1. फायर क्रैकर्स के संबंध में…

Read More

गणेश प्रसाद की रिपोर्ट भगवानपुर(बेगूसराय)प्रखंड मुख्यालय मैदान में मंगलवार को आजाद स्पोर्टिंग क्लब दहिया द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन निवर्तमान विधान पार्षद रजनीश कुमार प्रखंड प्रमुख इंद्रजीत कुमार थानाअध्यक्ष मनीष कुमार सिंह पूर्व प्रमुख शत्रुघन कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया इस अवसर पर विधान पार्षद रजनीश कुमार ने कहा कि लंबे अरसो बाद मैं इस मैदान में आया हूं ऐसे तो ब्लॉक आना जाना लगा रहता था पर मैदान में करीब 2 वर्षों बाद आया हूं आजाद स्पोर्टिंग क्लब का बड़ा इतिहास रहा है उक्त मैदान खेल का नर्सरी हुआ करता था पर आज पतझड़ की…

Read More

गणेश प्रसाद की रिपोर्ट भगवानपुर (बेगूसराय) भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मानोपुर निवासी डॉ. अशोक कुमार के 24 वर्षीय पुत्र निर्भय कुमार अनुज का, यूक्रेन में फसे हुए है।जिसको लेकर पूरी जानकारी लेने डीडीसी सुशांत कुमार ,अनुमंडल पदाधिकारी तेघरा ,सीओ वीणा भारती निर्भय के पिता डॉक्टर अशोक कुमार के घर मंगलवार को उनके गांव मानोपुर पहुँचे और यूक्रेन में फसे निर्भय कुमार अनुज के पिता डॉक्टर अशोक कुमार, एवं माता शैल कुमारी से पूरी जानकारी ली,इस सम्बंध में निर्भय की माँ ने बताई कि निर्भय किरीब 5 वर्ष से एमबीबीएस की पढ़ाई करने यूक्रेन गया है, उसके पढ़ाई का अब 1…

Read More

गणेश प्रसाद की रिपोर्ट भगवानपुर (बेगूसराय) महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में अवस्थित शिव मंदिरों में मंगलवार को श्रद्धालुओं ने बाबा शिव के आराधना में लीन देखे गए। वहीं प्रखंड क्षेत्र के बनवारीपुर तथा चंदौर पंचायत के सीमा पर अवस्थित बाबा बनखंडी स्थान में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। उक्त अवसर पर श्रद्धालु गंगा सहित अन्य जलाशयों में पवित्र स्नान कर बाबा बनखंडी को बेलपत्र,भांग, धतूरा, पुष्प, अक्षत, अबीर-गुलाल अर्पित कर दूध व जल से बाबा बनखंडी को अभिषेक किया, मंदिर परिसर में भीड़ के बावजूद प्रशासनिक व्यवस्था नदारद दीखे, विदित हो…

Read More

 कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघीया प्रखण्ड के अंतर्गत शुम्भा डयोढ़ी में सड़क दुर्घटना में ट्रेक्टर से कुचलने से 2लोगो की मौत एवं 1को घायल होने पर मृतक के परिजनों ने शुम्भा डयोढ़ी में ही सिंघीया कुशेश्वर स्थान मुख्य सड़क को जाम किया मृतक के पिता सतो पासवान के द्वारा सिंघीया थाना अध्यक्ष कृष्ण कांत मण्डल को लिखित आवेदन दिया गया कि धक्का मारने वाले ट्रेक्टर पंकज सिंह का ही था उक्त गाड़ी को जप्त कर चालक को भी गिरफ्तार किया जाय एवं मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिया जाय। थाना अध्यक्ष कृष्ण कांत…

Read More