
संतोष चौरसिया की रिपोर्ट
वीरपुर बेगूसराय
बीपीएस हाई स्कूल के मैदान में खेले जा रहे सौरभ आनंद स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में वीरपुर ने वीरपुर डायमंड को 9 रन से पराजित कर जीत हासिल की।इससे पहले टॉस जीतकर वीरपुर डायमंड की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 183 रन बनाकर ऑल आउट हो गए जवाब में खेलने उतरी वीरपुर की टीम ने कड़ी मसक्कत के बाद मैच को 9 रन से अपने पाले में करते हुए जीत हासिल की।मैन ऑफ द मैच अमन को दिया गया जो आक्रमक गेंदबाजी करते हुए 4 महत्वपूर्ण विकेट लिए तथा 21 रन बनाए।मौके पर कुलजीत कुमार, दिलीप कुमार, संजय कुमार, सुनील कुमार मौजूद थे।
