जामताड़ा: जैकसन कंपनी द्वारा 33kv नाला फीडर में जामताड़ा ग्रिड से नाला पावर हाउस तक कंडक्टर बदलने के कार्य हेतु दिनांक 2 मार्च 2022 से 05 मार्च 2022 तक 33kv नाला फीडर में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जामताड़ा ग्रिड से बिजली बंद रहेगी। इस दौरान क्षेत्र में रोटेशन के आधार पर आंशिक विद्युत आपूर्ति की जाएगी।असुविधा के लिए खेद है। उक्त बातों की जानकारी बिजली विभाग के कनीय अभियंता राकेश कुमार ने दिया|

