*■ बोल बम और हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान बाबा मंदिर प्रांगण।*
*■ अहले सुबह से देवतुल्य श्रद्धालु कर रहे है बाबा बैद्यनाथ का सुलभ व सुरक्षित जलार्पण।*
*■ महाशिवरात्रि के अवसर पर यहाँ आगंतुक श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मंदिर व रूट लाइन में जगह-जगह पर सूचना-सह-सहायता केन्द्रों द्वारा लगातार बिछड़े हुए श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाया जा रहा है।*
*■ कंट्रोल रूम से सुरक्षा व्यवस्था व क्यू मैनजमेंट की लगातार निगरानी करते दिखे उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री व पुलिस अधीक्षक श्री धनजंय सिंह।*
*■ उपायुक्त ने रुटलाइन, बाबा मंदिर व आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई को लेकर नगर निगम के अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश।*
*■ महाशिवरात्रि के अवसर पर शीघ्र दर्शनम कूपन के माध्यम से जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगभग 13000 है। साथ ही बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण अहले सुबह से निरंतर जारी है। जिसे देखते हुए लगभग सवा दो लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं के जलार्पण करने की संभावना व्यक्त की जा रही है।*

