
कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट
समस्तीपुर :जिला किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ कार्यालय समस्तीपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाया गया। जिला अध्यक्ष मो0 उमर फारूक ने केक काटकर 71वां जन्मदिन बहुत हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ कुंवर, देवेंद्र झा, चंद्रवली सिंह, जिला मीडिया प्रभारी विकास सिंह, महासचिव संजीव सिंह, अवधेश प्रसाद सिंह, अरुण कुशवाहा, कैलाश ठाकुर, फुलेश्वर सिंह, सत्यभामा ठाकुर, विभा देवी, प्रखंड अध्यक्ष रामविनोद चोधरी, मनोज यादव, रंजन सिंह कुशवाहा, मनीष कुमार, धनराज सिंह, मो० सज्जाद, मो० शबाब आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
