मंसूरचक/बेगूसराय/रविशंकर सिंह, थाना क्षेत्र के कस्टोली पाकर गांव से एएलटीएफ तेघड़ा और मंसूरचक पुलिस के सहयोग से गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की रात जामुन चौधरी के पुत्र विशेश्वर चौधरी को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। मंसूरचक थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया गिरफ्तार अभियुक्त के पास से इंपीरियल ब्लू का 375एम एवं का 19 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर पूर्व में भी बिहार शराब अधिनियम के तहत 64/21 मामला दर्ज है जिसमें उन्होंने पुलिस टीम पर हमला कर मारपीट भी किया था तब से फरार चल रहे थे। गिरफ्तार…
Author: Begusarai Samvad
गणेश प्रसाद की रिपोर्ट भगवानपुर (बेगूसराय) भगवानपुर थाना क्षेत्र के सुप्रसिद्ध मेला बनखंडी स्थान मे शराब पीकर हंगामा करते एक गिरफ्तार। इस संबंध मे थाना अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर बनखंडी स्थान मेला से समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कर्रख निवासी श्याम साह के पुत्र राजा कुमार शराब के नसे में धुत होकर मेला मे हो हंगामा कर रहा था, जिसे ए एस आई सुनील कुमार सिंह ने गिरफ्तार कर लिया। थाना कांड संख्या 42/22 दर्ज कर जेल भेज दिया गया। वही दूसरी तरफ थाना कांड संख्या 37/22 हत्या के फरार अभियुक्त चेरिया…
कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट समस्तीपुर के जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्तीपुर जिला के छात्रों/आगंतुकों के अभिभावकों/सगे संबंधी से संपर्क स्थापित कर उनसे मिलकर उनके समस्याओं के संबंध में अवगत हुए। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित अभिभावकों/सगे संबंधियों को राज्य सरकार द्वारा किए गए व्यवस्था से अवगत कराया। आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त सूची के अनुसार कुल 39 छात्रों/ आगंतुकों की सूचना जिला प्रशासन को प्राप्त है, उक्त सूची में से कुल 03 छात्र अपने घर पर सकुशल वापस आ चुके हैं। सभी उपस्थित अभिभावकों/सगे संबंधियों से जिलाधिकारी ने विभिन्न स्तर पर संचालित कंट्रोल…
गणेश प्रसाद की रिपोर्ट भगवानपुर(बेगूसराय):प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मोख्तियारपुर पंचायत के भोरहा चौर में रामबदन महतों के घर से भोग नदी तक मनरेगा योजना से नहर उड़ाही का कार्य करीब 2 लाख की लागत से किया जाएगा जिसका आरंभ पीओ आंनद किशोर , पीटीएस संतोष ,रोजगार सेवक मंजेश कुमार, मुखिया पूजा देवी,उप मुखिया नीरज चौधरी, समाजिक कार्यकर्ता नंदन चौधरी, पूर्व उप मुखिया विजय कुमार राय,सहित मुकेश ,मुरारी, अनुराग,साजन मुखिया प्रतिनिधि नगीना ठाकुर की उपस्थिति में पूजा कर नारियल फोकर कार्य का शुभारंभ किया गया।इस मौके पर पीओ आंनद किशोर ने कहा कि मनरेगा योजना से जहाँ मजदूरों को काम का सृजन…
कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने बिहार विधानसभा में तारांकित प्रश्न संख्या – 1469 के द्वारा जितवारपुर शिवनंदन चौक से हकीमाबाद सिक्कर ढ़ाला तथा तारांकित प्रश्न संख्या – 1471 के द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय समस्तीपुर से महदैया चौक लगुनिया सूर्यकंठ होते हुए सातनपुर की ओर जाने वाली जर्जर सड़क का निर्माण कराने की मांग सरकार से की l उन्होंने कहा कि उक्त दोनों सड़के यातायात की दृष्टि से काफी जनपयोगी है l बरसात के दिनों में जलजमाव के कारण सड़क जर्जर हो चुकी है l जिसकी वजह से आम लोगो को बेहद कठिनाइयों का…
कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट बिहार के समस्तीपुर जिले के एनडीए के एमएलसी उमीदवार तरुण कुमार ने आज वुधवार के दिन जिले के सिंघीया प्रखण्ड क्षेत्र में नव निर्वाचित पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों से जनसपंर्क किया तथा अपने पक्ष में मतदान करने के लिये वोट मांगे है उन्होंने जन सम्पर्क अभियान के तहत जहांगीरपुर पंचायत स्थित लगमा ग्राम के गोपाल सिंह के आवास पर पंचायत के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को चादर और माला पहनाकर सम्मानित करने का काम किया साथ ही चुनाव जिताने का अपील करते हुए बोला कि आपलोग मुझे एमएलसी बनाने का काम करते है तो पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों…
मंसूरचक /बेगूसराय/रविशंकर सिंह, प्रखंड क्षेत्र के समसा मठ स्थित शितलानंद गिरी शिव मंदिर पर मंगलवार की रात शिव जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें मैथिली, भोजपुरी कलाकारों ने पूरी रात भक्ति रस की गंगा बहाई। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत शिव पार्वती की झांकी व शिव का तांडव नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। जागरण की शुरुआत भजन गायक सिकेन्द्र महाराज ने गणेश वंदना से की। भजन मेरे लाडले गणेश प्यारे भोले बाबा की आंखों के तारे.., से मंगलदेव का आवाहन किया।मशुहुर भजन गायिका नुतन सिंह ने यहां झोली सभी की है भरती इसलिए यहां हम आए हुए हैं। गीत प्रस्तुत कर माहौल…
ग्रामीणों ने कहा सरकारी अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं को उल्टा -सीधा बता कर आशा कार्यकर्ताओं चंद रुपयों के खातिर प्राइवेट क्लिनिको में कराती है भर्ती आलोक वर्मा की रिपोर्ट नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के पुरानी बस स्टैंड स्थित अवैध आकाश क्लीनिक में मंगलवार की देर रात मुरहेना गांव की गर्भवती महिला टिंकल चौधरी की 22 वर्षीय पत्नी खुशबू देवी ने एक शिशु को जन्म देने के बाद उसकी मौत हो गई. जिसके बाद परिजनों ने क्लीनिक में काफी हंगामा करना शुरू कर दिया. जिसके बाद बुधवार की सुबह होते ही डॉ. अजीत कुमार एवं क्लीनिक में रहे…
आलोक वर्मा की रिपोर्ट कौआकोल(नवादा): नवादा के कृषि विज्ञान केंद्र सोखोदेवरा में पदस्थापित गृह विभाग के विषय वस्तु विशेषज्ञ व वरिष्ठ वैज्ञानिक कल्पना सिन्हा सोमवार को सेवानिवृत्त हो गईं. उनके सेवानिवृति के उपरांत कृषि विज्ञान केंद्र एवं ग्राम निर्माण मण्डल के संयुक्त बैनर तले विदाई समारोह का आयोजन किया गया. विदाई समारोह में मौजूद संस्था के कर्मियों ने सेवाकाल के दौरान वैज्ञानिक कल्पना सिन्हा के कार्यकलापों पर विस्तृत रूप से चर्चा किया एवं सेवानिवृत्त होने के उपरांत उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु होने की कामना की. विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए ग्राम निर्माण मण्डल के प्रधानमंत्री अरविन्द कुमार ने…
आलोक वर्मा की रिपोर्ट नवादा : जिला कांग्रेस कार्यालय नवादा में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि जिला अध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह के अध्यक्षता में मनाई गई. सर्वप्रथम उनके चित्र पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया . इसके बाद अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला. डॉ. उन्होंने कहा राजेंद्र प्रसाद का जन्म 3 दिसंबर 1884 को बिहार के सिवान जिले के जीरादेई गांव में हुआ था, उनके पिता का नाम महादेव सहाय और माता का नाम कमलेश्वरी देवी था. राजेंद्र प्रसाद अपने भाई बहनों से सबसे…
