नारी शक्ति संघ के सावन मिलन उत्सव में सजी सांस्कृतिक संध्या, मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पूर्णिमा साहू हुई शामिल, विजेता हुए पुरुस्कृत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। रविवार को होटल मिस्टी इन में नारी शक्ति संघ द्वारा भव्य सावन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मौसमी सिन्हा ने किया, जिसमें कुल 70 महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इस दौरान महिला शक्ति संघ के सभी सदस्यों ने उनका पारंपरिक ढंग से स्वागत किया। सजावट से लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक पूरे कार्यक्रम में…
Author: Aman Kumar
तुलसी जयंती समारोह में माता शबरी एवं श्री हनुमान रूप सज्जा प्रतियोगिता सम्पन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा आयोजित तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत 26 व 27 जुलाई को माता शबरी एवं श्री हनुमान रूप सज्जा प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता दो वर्गों (कक्षा 1 से 3 व 4 से 6) में आयोजित की गई, जिसमें नगर के 29 विद्यालयों के 563 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मानद महासचिव डॉ. प्रसेनजित तिवारी के स्वागत भाषण से हुआ, जिसके बाद अरुण कुमार तिवारी, गुहाराम, अध्यक्ष सुभाष चंद्र मुनका व उपाध्यक्ष रामनंदन प्रसाद सहित साहित्य…
जमशेदपुर में झारखंड का पहला ‘पर्पल फेयर’, दिव्यांगजनों की प्रतिभा को मिला नया मंच राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से तथा सी.आर.सी. रांची व जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड का पहला जिला स्तरीय ‘पर्पल फेयर’ रविवार को बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोड़ा में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को हुनर प्रदर्शन, रोजगार व सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना था। कार्यक्रम का उद्घाटन जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू और राज्य नि:शक्तता आयुक्त अभयनंदन…
गड़ाबासा में 3 अगस्त को पंचम सावन महोत्सव का होगा आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ व गोंड महिला समिति की ओर से पंचम सावन महोत्सव 3 अगस्त (रविवार) को सुबह 10:30 बजे गड़ाबासा सीपी समिति स्कूल में आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश साह व गोंड महिला समिति अध्यक्ष नीतू कुमारी करेंगी। बड़ादेव पूजा-अर्चना, दीप प्रज्वलन, अतिथियों का सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सावन क्वीन व प्रिंसेस क्वीन प्रतियोगिता और बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान होगा। सभी महिलाओं व लड़कियों को महोत्सव में आमंत्रित किया गgया है।
गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा में सामूहिक रुद्राभिषेक संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:पवित्र श्रावण मास के अवसर पर गायत्री ज्ञान मंदिर, भालूबासा में नवयुगदल युवा प्रकोष्ठ एवं प्रज्ञा महिला मंडल द्वारा भव्य सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान का संचालन आचार्य मुन्ना पाण्डेय जी के आचार्यत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में श्री अजय पाण्डेय जी (मुख्य वित्तीय पदाधिकारी, नुवुको कंपनी) की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव से सामूहिक प्रार्थना की गई – उन महानुभावों की दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए, जो हाल ही में गायत्री परिवार से स्वर्ग…
बरसा स्पोर्टिंग क्लब द्वारा बिरसानगर में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, ग्लोरी एंड ग्लोरी बनी विजेता टीम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिरसानगर जोन नंबर 6 स्थित बरसा स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 में आज कोल्हान की 16 टीमों ने भाग लिया। इस रोमांचक टूर्नामेंट में ग्लोरी एंड ग्लोरी बिरसानगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल की। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार राशि ₹80,000 और द्वितीय पुरस्कार ₹50,000 रखी गई थी। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का…
कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान संग टेल्को उर्दू स्कूल के सदस्यों ने JPSC में 30वें रैंक लाने पर अंकिता कुमारी का किया सम्मान राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा 2023 में 30वीं रैंक हासिल कर शहर का नाम रौशन करने वाली टेल्को निवासी अंकिता कुमारी को टेल्को उर्दू स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रियाजुद्दीन खान ने सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह अंकिता के खड़ंगाझार स्थित आवास पर आयोजित हुआ, जहां उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर और मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। रियाजुद्दीन खान ने इस अवसर पर कहा, “अंकिता की मेहनत और समर्पण वर्षों से देखने…
जमशेदपुर के कालिंदी बस्ती में धर्मांतरण को लेकर बवाल, पुलिस ने 11 को हिरासत में लिया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: सीताराम डेरा थाना क्षेत्र की कालिंदी बस्ती में रविवार को कथित धर्मांतरण की सूचना पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने मौके पर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए 11 लोगों को हिरासत में लिया। मौके से धर्म-साहित्य और धर्मांतरण से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि उक्त कार्यक्रम में उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के विभिन्न हिस्सों से लोग शामिल होने…
बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में सूर्य मंदिर विवाद को लेकर बैठक, मंदिर समिति के गठन का निर्णय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती स्थित सूर्य मंदिर को लेकर उत्पन्न विवादों के बीच आज विकास भवन के पास एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री राम सूरत राम ने की, जो मंदिर निर्माण से जुड़े अंतिम जीवित संस्थापक सदस्य हैं। बैठक का मुख्य उद्देश्य मंदिर की भूमि पर पुजारी परिवार द्वारा अवैध कब्जा, महिलाओं को पूजा से रोकना, यज्ञशाला पर अतिक्रमण, छठ घाट की जमीन पर निजी कब्जे का प्रयास और बस्तीवासियों को डराने-धमकाने जैसे गंभीर…
हरियाणवी मैत्री संघ, जमशेदपुर द्वारा 20वां तीज मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, नीलडीह मैदान में हरियाणवी मैत्री संघ द्वारा पारंपरिक 20वां तीज मिलन समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण और गणेश वंदना से हुई, जिसके पश्चात महिलाओं ने हरियाणवी लोकगीत, तीज गीत और गिद्दा की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। महिलाओं एवं युवतियों ने पारंपरिक पोशाकों में रैंप वॉक कर कार्यक्रम में रंग भर दिए। तीज से जुड़ी मटकी फोड़, मेहंदी प्रतियोगिता, झूला सजावट व हरियाणवी क्विज़ जैसी पारंपरिक गतिविधियों ने आयोजन में उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनों…
