धार्मिक पहचान के आधार पर परीक्षा में रोक संवैधानिक अधिकारों का हनन: कुलबिंदर सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने राजस्थान सिविल जज बहाली परीक्षा में अमृतधारी सिख महिला अधिवक्ता अरमान जोत कौर को धार्मिक पहचान के कारण परीक्षा में शामिल न होने देने को संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन और गंभीर अपराध बताया। कुलबिंदर सिंह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री और हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से नोडल मजिस्ट्रेट एवं परीक्षा केंद्र अधीक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने इसे अनुच्छेद 15, 16 (समानता का अधिकार) और अनुच्छेद 25 (धार्मिक…
Author: Aman Kumar
नरवा माइंस में सुरक्षा पर सवाल आवारा कुत्ते के पास मिला विस्फोटक, क्षेत्र में मचा हड़कंप राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा। नरवा माइंस और उसके मुख्य गेट के आसपास बीती रात हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने एक आवारा कुत्ते को विस्फोटक सामग्री (बारूद) लेकर घूमते हुए देखा। यह वही विस्फोटक बताया जा रहा है जिसका उपयोग माइंस में ब्लास्टिंग के लिए किया जाता है। जैसे ही घटना की जानकारी मिली, क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हालांकि, सीआईएसएफ कमांडेंट ताराचंद ने बयान जारी कर बताया कि “कुत्ते के पास मिला विस्फोटक डिफ्यूज था और उसमें धमाके की कोई संभावना नहीं…
जादूगोड़ा बना साइबर अपराधियों का गढ़, पुलिस अलर्ट ,लोग रहें सावधान राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। इलाके के लोग आए दिन साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं, जिससे आमजन में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जादूगोड़ा क्षेत्र अब साइबर अपराधियों के लिए सेफ जोन बनता जा रहा है। ताज़ा घटना में जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी निवासी एक यूसील कर्मी की धर्मपत्नी को एक अज्ञात नंबर (8149177124) से फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले ने कहा कि उसका बेटा सीबीआई द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया…
जमशेदपुर में मारवाड़ी समाज की भव्य कावड़ यात्रा, हजारों शिवभक्तों ने लिया हिस्सा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : सावन मास के पावन अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन, श्री नीलकंठेश्वर हनुमान मंदिर एवं मारवाड़ी समाज काशीडीह के संयुक्त तत्वावधान में ऐतिहासिक कावड़ यात्रा का आयोजन हुआ। इस यात्रा में लगभग 1000 कांवड़ियों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने मानगो स्वर्णरेखा नदी से जल उठाकर 2.5 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर श्री नीलकंठेश्वर हनुमान मंदिर में जलाभिषेक किया। यात्रा में महिलाएं, पुरुष और बच्चे बोलबम के जयकारों के साथ शामिल हुए। शिव परिवार, काली मां, राधा-कृष्ण और भूत-प्रेत की झांकियां आकर्षण…
श्रावण मास की चौथी सोमवारी पर जंबू अखाड़ा की भव्य जलाभिषेक यात्रा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:4 अगस्त 2025 हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पवित्र श्रावण मास की चौथी सोमवारी पर जंबू अखाड़ा द्वारा भव्य जलाभिषेक यात्रा का आयोजन होगा। महिला इकाई की अध्यक्ष रितिका श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि इस यात्रा में 5001 महिला कलशयात्री भाग लेंगी और बाबा लिंगेश्वरनाथ का जलाभिषेक करेंगी। सुबह 7 बजे मंदिर परिसर में कलश, पुष्प एवं बेलपत्र का वितरण किया जाएगा, जिसके बाद महिलाएं बस से स्वर्णरेखा घाट पहुँचकर जल भरेंगी। यात्रा का मार्ग मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर, एमजीएम हॉस्पिटल, बाराद्वारी अपेक्स…
द अट्रियम सोसाइटी में धूमधाम से मनाया गया सावन उत्सव राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, मानगो स्मार्ट बाजार स्थित द अट्रियम सोसाइटी में महिलाओं द्वारा पारंपरिक उल्लास के साथ सावन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सीनियर महिलाओं द्वारा दीप प्रज्वलन और केक काटकर की गई। दिनभर चली रंग-बिरंगी गतिविधियों में थाली सजाओ, मेहंदी लगाओ और रंगोली प्रतियोगिता शामिल रहीं। महिलाओं ने पारंपरिक कजरी गीतों से माहौल को संगीतमय बनाया। सभी ने सामूहिक रूप से आगामी दुर्गा पूजा, विजयदशमी मिलन, बसंती नवरात्र और होली मिलन समारोह जैसे आयोजनों में भी इसी उत्साह से भागीदारी का संकल्प लिया। कार्यक्रम के…
जमशेदपुर में बारिश के बाद बाढ़ की तबाही: राहत कम, परेशानी ज़्यादा – महामारी की आशंका से लोग सहमे राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर में बीते कुछ दिनों से हुई मूसलधार बारिश ने बागबेड़ा, नया बस्ती, सोनारी, कदमा और भुइयाडीह जैसे निचले इलाकों में भारी तबाही मचाई है। बाढ़ का पानी सैकड़ों घरों में घुस गया, जिससे स्थानीय लोगों की ज़िंदगी पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई। अब जब पानी उतरने लगा है, तब असली मुश्किलें सामने आ रही हैं। चारों ओर फैली गंदगी, कीचड़ और दुर्गंध से लोग परेशान हैं। संक्रमण और महामारी की आशंका से लोग डरे हुए हैं।…
300 बाढ़ पीड़ितों को मिला दोपहर का भोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के निर्देश और आशुतोष राय के नेतृत्व में रविवार को बाढ़ पीड़ित लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया। श्री बालाजी अन्नूपूर्णा चलंत मध्याह्न भोजनालय से यह भोजन बाढ़पीड़ितों को दिया गया। शास्त्रीनगर के निर्मल कालोनी, ब्लॉक नंबर 5, ब्लॉक नंबर 4, ग्वाला बस्ती, रामनगर और श्याम नगर में 300 से ज्य़ादा बाढ़पीड़ित लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया। भोजन में भात, दाल, सब्जी और अचार दिया गया। भोजन वितरण में दीपू सिंह, भीम सिंह, अतुल सिंह, तारक मुखर्जी, मनोज…
किशोर क्लब जन्माष्टमी महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। किशोर क्लब जनता स्कूल छोटा गोविंदपुर के द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां जोर जोर से शुरू हो गई है। समिति द्वारा पंडाल का भूमि पूजन आचार्य रोहन झा के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्र के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद डॉक्टर परितोष कुमार उपस्थित थे। कमेटी के इंचार्ज राजकुमार झा ने बताया इस वर्ष जन्माष्टमी का आयोजन अत्यंत भव्य और धूमधाम से किया जाएगा। 15 अगस्त को पंडाल का उद्घाटन, 16 अगस्त सांस्कृतिक कार्यक्रम, 17 अगस्त को महाभोग…
बर्मामाइंस में हमला कर प्रोजेक्ट मटेरियल की चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित टाटा स्टील के न्यू आर एंड डी साइट (लिंडे प्लांट मेन गेट के सामने) से गुरुवार दोपहर चोरी और हमला करने का मामला सामने आया। घटना लगभग 3:00 बजे की है, जब कुछ असामाजिक तत्वों ने ईंट और पत्थर से हमला कर वहां रखे प्रोजेक्ट मटेरियल की चोरी कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 जुलाई 2025 को अचानक हुए इस हमले में हमलावरों ने लोहा पाइप समेत अन्य प्रोजेक्ट मटेरियल चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही वरीय पदाधिकारी…
