Author: Aman Kumar

जेआरडी टाटा की 121वीं जयंती पर टाटा स्टील गम्हरिया में श्रद्धांजलि और पौधारोपण अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया : सर जे.आर.डी. टाटा की 121वीं जयंती पर टाटा स्टील गम्हरिया में एचआर कॉन्फ्रेंस हॉल में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर अधिकारियों, टाटा कामगार यूनियन और कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। इसी अवसर पर गम्हरिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, झारगोविंदपुर में टाटा स्टील फाउंडेशन के सौजन्य से 50 फलदार पौधों का रोपण अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में रंजन कुमार सिंह (चीफ, टीएसजी), बीके डिंडा (अध्यक्ष, टाटा मजदूर यूनियन) सहित…

Read More

लायंस क्लब भारत की अध्यक्ष बनीं अंजुला सिंह लायंस क्लब भारत का पाँचवाँ इंस्टॉलेशन समारोह ट्यूब मेकर्स क्लब में संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत का पाँचवाँ इंस्टॉलेशन समारोह मंगलवार को ट्यूब मेकर्स क्लब में भव्यता से आयोजित हुआ। इस अवसर पर अंजुला सिंह ने क्लब की नई अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला। साथ ही आयुष्मान सिंह को सचिव और सौरव आनंद को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एम.जे.एफ. लायन संजय कुमार, विशिष्ट अतिथि संजय मिश्रा (सीनियर एडिटर, प्रभात खबर), लायंस क्लब की फर्स्ट वी.डी.जी. शुभ्रा मजूमदार, पी.डी.जी. राजीव रंजन समेत…

Read More

आबुआ आवास योजना का गृह प्रवेश कार्यक्रम का विधायक संजीव सरदार ने किया उदघाटन राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। पोटका प्रखंड के हल्दी पोखर पश्चिमी पंचायत भवन में आबुआ आवास योजना का गृह प्रवेश कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संजीव सरदार उपस्थित थे। इसके अलावा डीडीसी नागेंद्र पासवान, सीओ निकिता बाला, बीपीआरओ डॉ मनोज कुमार सिन्हा, मुखिया फरजाना सुल्ताना के अलावा झामुमो के नेतागण उपस्थित थे। मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। कुल 136 लाभुकों का आवास स्वीकृत हुआ है। जिसमें आज 20 लाभुकों को गृह प्रवेश…

Read More

सरायकेला जिला मुख्यालय में जंगली हाथी की एंट्री, वन विभाग की लापरवाही पर आक्रोश राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला :मंगलवार सुबह करीब 6 बजे एक जंगली हाथी झुंड से बिछड़कर किता गांव में घुस आया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वन विभाग की टीम देर तक नदारद रही। ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथी को आबादी से बाहर निकाला, लेकिन वह पाटाहेसल मार्ग स्थित सरकारी विद्यालय के पास रुक गया, जिससे स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। वन विभाग की निष्क्रियता से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और लोग सवाल…

Read More

सरायकेला में कल्याण विभाग के लिपिक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला : जिला कल्याण विभाग में कार्यरत लिपिक प्रेम चौधरी (59) ने सोमवार रात अपने सरकारी क्वार्टर में छत की कड़ी से लटककर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिलने पर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। प्रेम चौधरी अगले वर्ष सेवा निवृत्त होने वाले थे और गेस्ट हाउस कॉलोनी में अकेले रहते थे। उनके एक पुत्र और पुत्री बाहर पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसकी जानकारी अभी…

Read More

मुसाबनी प्रखंड में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम सह सावन मिलन राष्ट्र संवाद संवाददाता अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के तत्वावधान में आज दिनांक 29 जुलाई 2025 की मुसाबनी प्रखण्ड के केलाबग़ान में महिलाओं के बीच ग्राहक जागरूकता का कार्यक्रम किया गया। इसमें मुख्य रूप से पर्व त्योहारों में खरीद, नकली माल से सावधानी, अधितम खुदरा मूल्य से ज्यादा कीमत वसूली, एक्सपायरी डेट जैसे विषयों पर बात की गई। कार्यक्रम को जयंती दास के द्वारा संयोजित किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती गीता रानी पात्र जी मौजूद रही। ग्राहक पंचायत के पर्यावरण आयाम की…

Read More

जे.आर.डी. टाटा: जिन्होंने एक संगठित और सतत भविष्य की परिकल्पना की राष्ट्र संवाद संवाददाता जहांगीर रतनजी दादाभॉय टाटा, जिन्हें स्नेहपूर्वक जे.आर.डी. कहा जाता है, केवल एक महान उद्योगपति नहीं थे, बल्कि ऐसे दूरदर्शी व्यक्तित्व थे जिन्होंने एक ऐसे भविष्य की परिकल्पना की, जहाँ प्रगति, लोग और प्रकृति सामंजस्य के साथ आगे बढ़ें। टाटा समूह की प्रेरक शक्ति के रूप में उन्होंने पारंपरिक व्यावसायिक नेतृत्व से आगे बढ़कर एक मानवतावादी की भूमिका निभाई, जिसने भारत के सतत विकास, सामाजिक न्याय और समावेशी प्रगति की दिशा तय की। एक ऐसे समय में जब सतत विकास महज़ एक चर्चा का विषय भी नहीं…

Read More

रुद्राभिषेक पूजा महाविद्यालय की प्रबंध समिति द्वारा आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता रंभा शिक्षण संस्थान परिसर में रुद्राभिषेक पूजा का आयोजन किया गया। इस पूजा में सभी की सुख-समृद्धि की कामना की गई। यह पूजा महाविद्यालय की प्रबंध समिति द्वारा आयोजित की गई थी। अध्यक्ष श्री राम बचन, अध्यक्षा रंभा देवी, सचिव गौरव बचन, सहसचिव विवेक बचन ने इस अनुष्ठान में भाग लिया। रुद्राभिषेक अनुष्ठान में बी.एड., डी.एल.एड., स्नातक, नर्सिंग और एएनएम, जीएनएम के सभी छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे। इस पूजा में महाविद्यालय के शुभचिंतकों और मित्रों ने भी भाग लिया। प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर के साथ-साथ सभी व्याख्याताओं और सभी विद्यार्थियों…

Read More

चाइनीज मांझा: खुलेआम बिकती मौत की धार डॉ. सत्यवान सौरभ हर शहर, हर गली, हर मोहल्ले में, जब बच्चे और किशोर पतंग उड़ाने निकलते हैं, तो उनका उद्देश्य केवल आसमान छूना होता है। लेकिन दुर्भाग्य से अब पतंग की यह उड़ान कई बार किसी की जान लेकर ही थमती है। इसका कारण कोई आम धागा नहीं, बल्कि एक जानलेवा उत्पाद है— चाइनीज मांझा। यह मांझा अब केवल पतंगों की डोर नहीं रहा, यह सड़क पर चल रहे आम आदमी की ज़िंदगी का दुश्मन बन चुका है। हर दिन अख़बारों में ऐसी खबरें आती हैं कि फलां व्यक्ति की गर्दन मांझे…

Read More

धार्मिक स्थलों पर बढ़ती भगदड़ हमारी व्यवस्था की असफलता देवानंद सिंह हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में सावन के पवित्र अवसर पर घटी भगदड़ की घटना ने एक बार फिर हमारी व्यवस्थागत असफलताओं और भीड़ प्रबंधन की कमजोरी को उजागर कर दिया है। अफवाहों से उपजी यह त्रासदी महज़ एक आकस्मिक दुर्घटना नहीं थी, बल्कि वर्षों से चली आ रही लापरवाहियों और अनदेखियों का परिणाम है। यह पहली बार नहीं है, जब किसी धार्मिक स्थल पर भीड़ बेकाबू हुई हो और निर्दोष श्रद्धालुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी हो। हर बार ऐसी घटनाओं के बाद प्रशासनिक हलचल तो होती…

Read More