सरायकेला जिला मुख्यालय में जंगली हाथी की एंट्री, वन विभाग की लापरवाही पर आक्रोश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सरायकेला :मंगलवार सुबह करीब 6 बजे एक जंगली हाथी झुंड से बिछड़कर किता गांव में घुस आया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वन विभाग की टीम देर तक नदारद रही।

ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथी को आबादी से बाहर निकाला, लेकिन वह पाटाहेसल मार्ग स्थित सरकारी विद्यालय के पास रुक गया, जिससे स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। वन विभाग की निष्क्रियता से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि हाथी को सुरक्षित जंगल में कब वापस पहुंचाया जाएगा।


