मुसाबनी प्रखंड में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम सह सावन मिलन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के तत्वावधान में आज दिनांक 29 जुलाई 2025 की मुसाबनी प्रखण्ड के केलाबग़ान में महिलाओं के बीच ग्राहक जागरूकता का कार्यक्रम किया गया। इसमें मुख्य रूप से पर्व त्योहारों में खरीद, नकली माल से सावधानी, अधितम खुदरा मूल्य से ज्यादा कीमत वसूली, एक्सपायरी डेट जैसे विषयों पर बात की गई।

कार्यक्रम को जयंती दास के द्वारा संयोजित किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती गीता रानी पात्र जी मौजूद रही। ग्राहक पंचायत के पर्यावरण आयाम की ओर से किशन नायर ने मुख्य रूप से कार्यक्रम को संचालित किया।

अंत में सभी महिलाओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। सभी महिला प्रतिभागियों ने बेहद उत्साह के साथ भाग लिया। प्रथम पुरस्कार पूजा पातर, द्वितीय करबी करण घोष, तृतीय अम्बिका पातर को दिया गया।


