आबुआ आवास योजना का गृह प्रवेश कार्यक्रम का विधायक संजीव सरदार ने किया उदघाटन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। पोटका प्रखंड के हल्दी पोखर पश्चिमी पंचायत भवन में आबुआ आवास योजना का गृह प्रवेश कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संजीव सरदार उपस्थित थे। इसके अलावा डीडीसी नागेंद्र पासवान, सीओ निकिता बाला, बीपीआरओ डॉ मनोज कुमार सिन्हा, मुखिया फरजाना सुल्ताना के अलावा झामुमो के नेतागण उपस्थित थे। मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। कुल 136 लाभुकों का आवास स्वीकृत हुआ है। जिसमें आज 20 लाभुकों को गृह प्रवेश कराया गया। सभी लाभुकों को तीन लीटर का प्रेसर कुकर तथा मिठाई डब्बा भी दिया गया।

मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि वर्ष 2012 के बाद एक भी आवास किसी को नहीं स्वीकृत हुआ है। आबुआ आवास योजना अंतर्गत हल्दीपोखर पश्चिमी पंचायत में फिलहाल 136 आवास पूर्ण किया गया है। जिसमें आज 20 लाभुकों को चाभी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही है उसका लाभ आम जनता को अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला है

वे धैर्य रखें। इसका लाभ सभी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह सरकार गरीब गुरबे की सरकार है। डीडीसी नागेंद्र पासवान ने कहा कि आवास में बिजली, शौचालय, पेय जल के मुहैया के लिए विभाग को निर्देशित किया गया है। वे इसका लाभ ले। सीओ निकिता बाला ने स्वागत भाषण दिया। आवास के प्रखंड समन्वयक तापस त्रिपाठी ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कारु प्रधान, सुधीर सोरेन, बबलू चौधरी, विद्या धर दास आदि मुख्य लोग उपस्थित थे।


