बारीडीह में ब्रह्मर्षि विकास महिला मंच द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:ब्रह्मर्षि विकास महिला मंच, बारीडीह की ओर से बारीडीह स्थित ब्रह्मर्षि भवन में पारंपरिक उल्लास और भक्ति भाव से सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक पूर्णिमा साहू, मंच के केंद्रीय अध्यक्ष विकास सिंह की पत्नी रश्मि सिंह और मंच के महासचिव अनिल ठाकुर उपस्थित थे कार्यक्रम की शुरुआत बुजुर्ग महिलाओं द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मंगल गीतों से हुई। कार्यक्रम में भजन संध्या, मेहंदी प्रतियोगिता, नृत्य प्रस्तुतियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस आयोजन में मुख्य रूप से…
Author: Aman Kumar
सी आर पी एफ की ओर से स्थापना दिवस पर राखा कॉपर में निकली गई साइकिल रैली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा : सी आर पी एफ की ओर से रविवार को स्थापना दिवस पर जादूगोड़ा स्थित राखा कॉपर में फिट इंडिया खेलो इंडिया की ओर से गांव _ गांव में साइकिल रैली निकाली गई व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दी गई। 87 वा स्थापना दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम की अगुवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक रमेश कुमार ने की। इसके बाद श्री रमेश कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा शहीद स्थल पर शहीदों को पुष्प समर्पित कर श्रद्धांजलि…
दलाईकेला हादसे पर शोक जताने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पीड़ित परिवारों को शीघ्र मुआवज़े का निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता खरसावां: रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा खरसावां प्रखंड के दलाईकेला गांव पहुंचे, जहां उन्होंने शनिवार को उफनते नाले में डूबकर जान गंवाने वाले चार युवकों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। गौरतलब है कि भारी बारिश के चलते दलाईकेला गांव में सिद्धेश्वर मंडल, हरिबास दास, मनोज साहू और सुनील साहू की मौत नाले में बह जाने से हो गई थी। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। पूर्व मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से…
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की पूर्वी सिंहभूम जिला बैठक का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता होटल मेरिडियन, जुगसलाई में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की पूर्वी सिंहभूम जिला बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ जिला महिला आयाम प्रमुख श्रीमती आरती शर्मा द्वारा ग्राहक गीत से किया गया। तत्पश्चात माँ भारती और स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। संगठन मंत्र का पाठ श्री रोहित द्वारा किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य अगस्त माह से प्रारंभ होने वाले सदस्यता अभियान की रूपरेखा तय करना था। इस अवसर पर प्रांत कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं पूर्वी सिंहभूम जिला के विभिन्न आयामों…
स्थापना दिवस सीआरपीएफ के डी आई जी रमेश कुमार ने दिए कई बदलाव के दिए संकेत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की जादूगोड़ा ग्रुप केंद्र में बच्चों की पढ़ाई को लेकर खुलेंगे केंद्रीय विद्यालय: रमेश कुमार राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की जादूगोड़ा ग्रुप केंद्र ने आज रविवार को अपना 87 वा स्थापना दिवस 2145 पौधारोपण कर मनाया। सी आरपीएफ की स्थापना 27 जुलाई 1939 में की गई थी। इधर इस मौके पर केंद्र के प्रांगण में समारोह आयोजित की गई जहां समारोह के मुख्य अतिथि सह उपमहानिरीक्षक रमेश कुमार ने आने वाले दिनों में कई बदलाव…
अशियाना आदित्य में हड्डियों की जांच शिविर, समाज ने सराहा डॉ. पूनम सिंह और डॉ. के.के. सिंह की पहल राष्ट्र संवाद संवाददाता आदित्यपुर। अशियाना आदित्य, आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में सुपरमॉम संस्था के बैनर तले बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) जांच शिविर आयोजित किया गया। प्रसिद्ध स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. पूनम सिंह के नेतृत्व और डॉ. के.के. सिंह के सहयोग से हुए इस शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बड़ी संख्या में लोगों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों ने हड्डियों की जांच करवाई। शिविर का उद्देश्य हड्डियों की कमजोरी, ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों की पहचान और जागरूकता फैलाना था। स्थानीय निवासियों ने…
साकची बंगाल क्लब में “एनिग्मा” की चार दिवसीय प्रदर्शनी शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: महिलाओं द्वारा संचालित कोलकाता के प्रसिद्ध संस्था”एनिग्मा” के तत्वावधान में चार दिवसीयप्री पूजा प्रदर्शनी की शुरुआत साकची बंगाल क्लब के पहले तल्ले हुई। शनिवार 26 जुलाई से मंगलवार 29 जुलाई तक सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन समाजसेवी पूर्वी घोष ने फीता काटकर किया। पूर्वी घोष ने संस्था द्वारा महिलाओं को दी जाने वाली प्लेटफार्म सराहना की। संस्था की प्रमुख एलिट्रा सिन्हा मुखर्जी ने बताया कि जमशेदपुर में 14वी बार प्रदर्शनी का आयोजन बंगाल क्लब के पहले तल्ले में किया जा रहा है।…
हैंसड़ा–मुकुंदासाईं की जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान, प्रशासन से नाराजगी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पोटका विधानसभा क्षेत्र के हैंसड़ा–मुकुंदासाईं गाँव की मुख्य सड़क पिछले कई सालों से खराब पड़ी है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इस सड़क से दर्जनों गाँव के लोग रोजाना आवाजाही करते हैं, लेकिन पांच साल से सड़क जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह पत्थर उभर आए हैं, जिससे वाहनों के टायर पंचर होना और गाड़ियां खराब होना आम बात हो गई है। ग्रामीणों के लिए पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को…
अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन झारखंड प्रदेश जमशेदपुर में आज सावन महोत्सव का आयोजन किया गया शहर के होटल कैनेलाइट मे किया गया सावन महोत्सव का आयोजन अंतरराष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती भारती सिंह के निर्देशानुसार मनाया गया जिसमें वीरांगनाओं ने बढ चढ कर हिस्सा लिया नृत्य संगीत का भरपूर आनंद लिया साथ ही प्रति वर्ष की भाति sawan queenकी प्रतियोगिता आयोजित किया जिसमें वीरांगनाऐ बढ चढ कर हिस्सा ली इस बार की श्रीमती मोनिका सिंह के सर सावन क्वीन का ताज सजा फर्स्ट रनरअप निशी सिंह रही सेकंड रनर अप रीना सिंह रही सभी वीरांगना हरी हरी साड़ी चुड़ी सोलह श्रृंगार से…
मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में Allied Health Sciences छात्रों का भव्य स्वागत, स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में पहला कदम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (MTMC), जमशेदपुर में Allied Health Sciences विभाग ने सत्र 2025-26 के नवप्रवेशी छात्रों के लिए भव्य ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापक डॉ. टी.एम.ए. पै को पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। मुख्य अतिथि डॉ. साहिर पल (सिविल सर्जन, पूर्वी सिंहभूम) ने पब्लिक हेल्थ में Allied Health Professionals की अहम भूमिका को रेखांकित किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. मुल्ला लियाक अली (ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल) ने छात्रों को परिश्रम और करुणा के साथ आगे…
