मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में Allied Health Sciences छात्रों का भव्य स्वागत, स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में पहला कदम
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (MTMC), जमशेदपुर में Allied Health Sciences विभाग ने सत्र 2025-26 के नवप्रवेशी छात्रों के लिए भव्य ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापक डॉ. टी.एम.ए. पै को पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। मुख्य अतिथि डॉ. साहिर पल (सिविल सर्जन, पूर्वी सिंहभूम) ने पब्लिक हेल्थ में Allied Health Professionals की अहम भूमिका को रेखांकित किया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. मुल्ला लियाक अली (ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल) ने छात्रों को परिश्रम और करुणा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में प्रशासनिक व शैक्षणिक वक्ताओं ने शिक्षा, नैतिक मूल्यों और सामाजिक दायित्वों पर प्रकाश डाला। छात्र जीवन, इंटर्नशिप, मानसिक स्वास्थ्य और शोध पर विशेष सत्र हुए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


