अशियाना आदित्य में हड्डियों की जांच शिविर, समाज ने सराहा डॉ. पूनम सिंह और डॉ. के.के. सिंह की पहल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
आदित्यपुर। अशियाना आदित्य, आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में सुपरमॉम संस्था के बैनर तले बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) जांच शिविर आयोजित किया गया। प्रसिद्ध स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. पूनम सिंह के नेतृत्व और डॉ. के.के. सिंह के सहयोग से हुए इस शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बड़ी संख्या में लोगों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों ने हड्डियों की जांच करवाई।

शिविर का उद्देश्य हड्डियों की कमजोरी, ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों की पहचान और जागरूकता फैलाना था। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह सेवा घर तक आने से उन्हें काफी सुविधा हुई।

लोगों ने डॉ. पूनम सिंह और डॉ. के.के. सिंह की निरंतर सामाजिक पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों की अपेक्षा जताई। “मजबूत हड्डियाँ, मजबूत आप” संदेश के साथ यह शिविर सफल रहा और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता की नई मिसाल बना।


