Author: Aman Kumar

जमशेदपुर के दिव्यांश सिंह ने फिर लहराया परचम, नेशनल के लिए चयनित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। शहर के होनहार बालक दिव्यांश सिंह ने एक बार फिर जमशेदपुर का नाम रौशन किया है। मधुपुर स्थित मधुस्थली विद्यापीठ में आयोजित CISCE रीजनल अंडर-14 ओपन साइट राइफल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में दिव्यांश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही उनका चयन नेशनल प्रतियोगिता के लिए हो गया है। मोतीलाल पब्लिक स्कूल के कक्षा 6 के छात्र दिव्यांश सिंह अपनी उपलब्धि से न केवल स्कूल बल्कि पूरे जमशेदपुर का गौरव बढ़ा रहे हैं। उनके पिता अभिषेक सिंह ट्रांसपोर्ट व्यवसाय…

Read More

खरकई एवं स्वर्णरेखा नदी में जलस्तर बढ़ने से प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्य जारी, प्रशासन अलर्ट राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भारी वर्षा के चलते खरकई एवं स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से निचले एवं तटीय इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हालात को देखते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। NDRF की टीम बागबेड़ा नया बस्ती क्षेत्र समेत अन्य प्रभावित इलाकों में सक्रिय होकर परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है। वहीं, स्थानीय प्रशासन के सहयोग से लोगों को…

Read More

साकची में संपत्ति विवाद बना खूनी संघर्ष का कारण, तलवारबाजी-पथराव से दहशत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार सुबह एक संपत्ति विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। घटना कालीमाटी रोड स्थित मोहन कॉम्प्लेक्स की है, जहां सुबह करीब 6 बजे दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट, पथराव और तलवारबाजी में बदल गई। अचानक हुए इस हमले से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल फैल गया। जानकारी के अनुसार विवाद फर्नीचर कारोबारी सुखविंद्र सिंह और छप्पन भोग रेस्टोरेंट के मालिक राजा सिंह भाटिया के बीच हुआ। दोनों पक्षों का दावा है…

Read More

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिले राजेश शुक्ल राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार के जमशेदपुर आगमन पर माइकल जान ऑडिटोरियम में भेट की और उनका स्वागत किया l श्री गंगवार ने श्री शुक्ल का कुशल क्षेम पूछा और उनके कार्यकुशलता की सराहना की l

Read More

झारखंड औद्योगिक और सामाजिक विकास की राह पर अग्रसर:राज्यपाल झारखंड के राज्यपाल पहुंचे सिंहभूम चैंबर भवन, जमशेदपुर को देशभर में तीसरा सबसे स्वच्छ शहर बताया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स की प्लेटिनम जुबली वर्षगांठ के अवसर पर आज आयोजित विशेष समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। चैंबर भवन में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर की। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि यह गर्व की बात है कि जमशेदपुर ने स्वच्छता रैंकिंग में देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने इस उपलब्धि…

Read More

सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट बरुण कुमार सिन्हा को मिला क्रांतिकारी मदनलाल ढींगरा सम्मान राष्ट्र संवाद संवाददाता शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चन्द्र पोद्दार एवं संरक्षक गंगादीन जांगिड़ ने संयुक्त रूप से सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट बरुण कुमार सिन्हा को क्रांतिकारी मदनलाल ढींगरा सम्मान से सम्मानित किया। यह समारोह प्राचीन श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी (पंजीकृत), पहाड़गंज, नई दिल्ली द्वारा आयोजित किया गया था। इस अवसर पर अध्यक्ष धर्म चन्द्र पोद्दार ने कहा कि धारा 35A को सुप्रीम कोर्ट में निरस्त करवाने का कार्य एडवोकेट बरुण कुमार सिन्हा…

Read More

कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक में पंचायत, वार्ड व बूथ कमिटी गठन पर जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से संगठन सृजन बैठक का आयोजन कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में दुबे ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत, वार्ड और बूथ कांग्रेस कमिटी के गठन व BLA-2 चयन की प्रक्रिया को द्रुतगति से पूरा किया जाए। उन्होंने सभी प्रखंड पर्यवेक्षकों को फार्म व नियुक्ति पत्र सौंपते हुए क्षेत्रवार बैठकों कर संगठन विस्तार का आह्वान किया। बैठक में…

Read More

जमशेदपुर में ‘स्वालंबी झारखंड’ के लघु ऋण वितरण समारोह में 75 महिलाओं को मिला 25 लाख का ऋण, राज्यपाल संतोष गंगवार रहे मुख्य अतिथि राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: स्वदेशी जागरण मंच और भारतीय विपणन विकास केंद्र (CBMD) से संबद्ध संस्था स्वालंबी झारखंड माइक्रोवेलफेयर डेवलपमेंट सेंटर (SJMDC) द्वारा माइकल जॉन प्रेक्षागृह, बिष्टुपुर में तेरहवां वार्षिक लघु ऋण वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल महामहिम श्री संतोष गंगवार मुख्य अतिथि और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण…

Read More

बागबेड़ा में NDRF की टीम की मदद से सैकड़ों लोगों को निकाला गया: डॉ कविता परमार राष्ट्र संवाद संवाददाता बागबेड़ा के निचले इलाके में अचानक बाढ़ की स्थिति आ गई।उड़ीसा में आए साइक्लोन और डैम का फाटक खोलने के कारण खरकाई नदी में जबरदस्त बढ़त होने के कारण बागबेड़ा नया बस्ती के सैकड़ों घरों में पानी घुस गया। सूचना मिलते हैं जिला परिषद डॉक्टर कविता परमार पूरे क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को देखने के लिए क्षेत्र में निकली और तुरंत प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क की। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से बात कर एनडीआरएफ टीम की मांग की। साथ हीं सरस्वती…

Read More

स्लुइस गेट फेल, कई मोहल्लों में पानी घुसा: सरयू राय विधायक ने कदमा, सोनारी, बिष्टुपुर व मानगो के जलग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया, प्रशासनिक विफलता ठहराया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कदमा, सोनारी, बिष्टुपुर, मानगो के शांतिनगर और दाईगुट्टू का दौरा कर जलभराव से प्रभावित लोगों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि स्लुइस गेटों के नाकाम रहने से घरों में पानी घुसा, जो स्पष्ट रूप से प्रशासनिक लापरवाही है। उन्होंने बताया कि बरसात पूर्व इन गेटों की मरम्मत नहीं हुई, नतीजतन नालों का पानी घरों में घुस गया। राय ने टाटा स्टील…

Read More