Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खरकई एवं स्वर्णरेखा नदी में जलस्तर बढ़ने से प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्य जारी, प्रशासन अलर्ट
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    खरकई एवं स्वर्णरेखा नदी में जलस्तर बढ़ने से प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्य जारी, प्रशासन अलर्ट

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खरकई एवं स्वर्णरेखा नदी में जलस्तर बढ़ने से प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्य जारी, प्रशासन अलर्ट

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। भारी वर्षा के चलते खरकई एवं स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से निचले एवं तटीय इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हालात को देखते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

    NDRF की टीम बागबेड़ा नया बस्ती क्षेत्र समेत अन्य प्रभावित इलाकों में सक्रिय होकर परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है। वहीं, स्थानीय प्रशासन के सहयोग से लोगों को सुरक्षित निकालने का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है।

    प्रखंड प्रशासन भी भारी बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने के साथ-साथ राहत कार्य में जुटा है। पटमदा प्रखंड के पटमदा गांव में बारिश से एक असहाय एवं विधवा महिला का घर क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अंचल अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर महिला को तिरपाल उपलब्ध कराया।

    उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने नगर निकाय एवं प्रखंड प्रशासन को लगातार मैदानी भ्रमणशील रहने और स्थिति की निगरानी करने का निर्देश दिया है। प्रशासन का कहना है कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता पहुंचाई जाएगी और जनहानि न होने देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, नदी किनारे न जाएं और सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर शरण लें।

    खरकई एवं स्वर्णरेखा नदी में जलस्तर बढ़ने से प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्य जारी प्रशासन अलर्ट
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाकची में संपत्ति विवाद बना खूनी संघर्ष का कारण, तलवारबाजी-पथराव से दहशत
    Next Article जमशेदपुर के दिव्यांश सिंह ने फिर लहराया परचम, नेशनल के लिए चयनित

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.