गोविंदपुर में डेंगू और बरसाती बीमारियों का प्रकोप जिला परिषद् डॉ परितोष ने चलाया स्वच्छता अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। गोविंदपुर में डेंगू और बरसाती बीमारियों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला परिषद् सदस्य डॉ परितोष और पंचायत समिति सतवीर सिंह बग्गा के संजुक्त प्रयास से जे सी बी और ट्रैक्टर के माध्यम से कचरा उठाव कार्य शुरू हुआ । डॉ परितोष ने कहा कि इस अभियान के तहत सामुदायिक विकास मैदान, बंगाल स्वीट्स के सामने,हाट बाज़ार,मार्केट रोड, तीनतल्ला , जनता फ्लैट, एल आई जी,विवेक विद्यालय के समीप कचरे को हटाने का प्रयास है । यह अभियान 3 दिन…
Author: Aman Kumar
अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलने पर भाजपा का विरोध, सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:झारखंड सरकार द्वारा अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक करने के फैसले का भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा विरोध किया है। भाजपा नेताओं ने इसे तुष्टिकरण और निम्नस्तरीय राजनीति की संज्ञा दी है। भाजयुमो के प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी झारखंड राज्य के निर्माता रहे हैं और उनके नाम पर बने क्लीनिक का नाम बदलना राष्ट्रवादी विचारधारा पर हमला है। उन्होंने इस निर्णय को “जनहित के कार्यों का…
किसी का हाथ जलाने तो किसी को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी आरटीआई कार्यकर्ताओं को लगातार मिल रही हैं धमकियां राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के आरटीआई कार्यकर्ताओं को उनके सवालों का जवाब तो नहीं मिल रहा, हां उन्हें धमकाया जरूर जा रहा है। जो भी आरटीआई कार्यकर्ता सवाल पूछता है, उन्हें फोन पर धमकी दी जाती है। किसी को हाथ जलाने की धमकी दी जाती है तो किसी को दुष्परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। आरटीआई कार्यकर्ता संघ (केंद्रीय समिति) की तरफ से शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय से मिलने…
देवघर पंचायत में विशेष बैंकिंग शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को दी गई वित्तीय जागरूकता राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।वित्तीय सेवा विभाग, भारत सरकार के निर्देश पर संचालित त्रैमासिक वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रखंड के देवघर पंचायत में एक दिवसीय विशेष बैंकिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ना, प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खाते खोलना, खातों का री-केवाईसी, तथा पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), पीएम सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) और अटल पेंशन योजना (APY) जैसे सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में पंजीकरण सुनिश्चित करना रहा। शिविर में भारतीय रिजर्व बैंक, रांची के…
जमशेदपुर की स्वच्छता उपलब्धि पर टाटा स्टील यूआईएसएल ने किया कार्यबल का सम्मान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुरस्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में देशभर में तीसरा स्थान और झारखंड का पहला GFC 5-Star व Water+ प्रमाणित शहर बनने की उपलब्धि पर टाटा स्टील यूआईएसएल ने कदमा स्थित जुस्को स्कूल ऑडिटोरियम में सफाई कार्यबल का सम्मान किया। समारोह में 200 से अधिक अधिकारी, कर्मचारी व हितधारक शामिल हुए। प्रबंध निदेशक रितु राज सिन्हा ने सफाई कर्मचारियों को इस सफलता का सच्चा नायक बताया। इस अवसर पर टीएसयूएस श्रमिक यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, अखिलेश,टाउन ओएंडएम के महाप्रबंधक रवींद्र कुमार सिंह, विद्युत सेवा प्रभाग…
ऑनलाइन प्राप्त करें डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम(NSAP) के तहत समाजिक सुरक्षा पेंशन अंतर्गत राष्ट्रीय पेंशन स्कीम (इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन, इंदिरा गांधी विधवा पेंशन, इंदिरा गांधी दिव्यांग पेंशन) के पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) प्राप्त करना आसान हो गया है । बिना किसी सरकारी कार्यालय गए अपने घर बैठे बेनिफिशयरी सत्यापन एप ( Beneficiary Satyapan Application) से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बना सकते हैं । इसके पूर्व आधार फेस आरडी (AadharFaceRD) एप डाउनलोड करना होगा ।
यूसिल की वादा खिलाफी पर विस्थापितों में आक्रोश, जल्द आंदोलन का ऐलान राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा।नरवा पहाड़ स्थित हाड़तोपा पंचायत भवन में यूसिल की सात यूरेनियम परियोजनाओं से प्रभावित गांवों की विस्थापित कमिटियां एकजुट हुईं और कंपनी द्वारा समझौते के बाद भी वादे पूरे न करने पर नाराज़गी जताई। अध्यक्ष बुधराय किस्कू ने पीढ़ी दर पीढ़ी नौकरी की मांग दोहराते हुए जल्द आंदोलन का ऐलान किया। माझी बाबा युवराज टुडू और गाजिया हांसदा समेत कई नेताओं ने दलाली और अनदेखी के खिलाफ संघर्ष की जरूरत बताई। दो सप्ताह बाद अगली रणनीतिक बैठक होगी।
टाटा पावर जोजोबेरा 4,000 से अधिक ग्रामीण छात्रों को दे रहा है स्टेम और हरित ऊर्जा की शिक्षा विज्ञान, तकनीक और नवाचार के जरिये ग्रामीण युवाओं के भविष्य को दे रहा नई दिशा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:टाटा पावर का जोजोबेरा ताप बिजली संयंत्र अपने क्लब एनर्जी स्टेम कार्यक्रम के माध्यम से जोजोबेरा व आसपास के क्षेत्रों के 4,000 से अधिक ग्रामीण छात्रों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) की व्यावहारिक व अनुभवात्मक शिक्षा प्रदान कर रहा है। 20 स्कूलों में संचालित इस कार्यक्रम के तहत स्टेम प्रयोगशालाएं, समर्पित शिक्षक, ऊर्जा संरक्षण, रोबोटिक्स और वहनीयता जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया…
अंकिता कुमारी ने JPSC में पाई 30वीं रैंक, शादी और मातृत्व के बाद भी रचा सफलता का इतिहास टेल्को की बेटी बनी झारखंड की नई अधिकारी, शहर में खुशी की लहर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के टेल्को की रहने वाली अंकिता कुमारी ने JPSC 2023 परीक्षा में 30वां रैंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे शहर का मान बढ़ाया है। एक पत्नी, मां और बहू की जिम्मेदारियों के साथ-साथ उन्होंने अथक परिश्रम कर यह मुकाम हासिल किया है। अंकिता की सफलता हर उस महिला के लिए प्रेरणा है जो विवाह और मातृत्व के बाद अपने सपनों को छोड़…
NEP 2020 के अंतर्गत जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी का छात्राओं के लिए स्किल-आधारित इंटर्नशिप कार्यक्रम एड्यूस के सहयोग से 60 घंटे का बहुविषयक प्रशिक्षण, छात्राओं को मिला व्यावहारिक अनुभव राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी ने छात्राओं के कौशल और क्षमताओं के शिक्षाक्रमीय एकीकरण को लेकर एक अभिनव इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया है। इस प्रयास में विश्वविद्यालय को एड्यूस (ADDUCE) लर्निंग एंड डेवलपमेंट कंपनी का सहयोग मिला है। 60 घंटे की इस इंटर्नशिप में मनोविज्ञान, इतिहास, गणित, हिंदी, अंग्रेजी, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, भौतिकी, भूगोल और संगीत जैसे विषय शामिल हैं। इसमें 15 घंटे का…
