तृतीय सोमवारी को सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा के पवित्र गंगाजल से हजारों शिवभक्त करेंगे बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक सूर्य मंदिर समिति ने गंगाजल के लिए टैंकर को किया रवाना, विधायक पूर्णिमा साहू भी रही मौजूद 27 जुलाई को गंगाजल लेकर जमशेदपुर आएगा टैंकर, 28 को बारीडीह हरि मंदिर मैदान से निकलेगी भव्य जलाभिषेक यात्रा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष श्रावण माह के तृतीय सोमवारी को आयोजित होने वाले भव्य जलाभिषेक यात्रा में पवित्र गंगाजल से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक होगा। गुरुवार को सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर से विशेष टैंकर को वैदिक मंत्रोच्चार…
Author: Aman Kumar
जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने क्षेत्र की विद्युत समस्याओं को लेकर जेबीवीएनएल के अधिकारियों संग की बैठक,समस्याओं के ठोस समाधान के दिए निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने गुरुवार को एग्रिको स्थित अपने आवासीय कार्यालय में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में लगातार सामने आ रही विद्युत संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में विधायक पूर्णिमा साहू ने ट्रांसफार्मर की कमी, जर्जर विद्युत तारों की स्थिति, कम वोल्टेज की समस्या, अनियमित बिजली आपूर्ति समेत अन्य जनसमस्याओं से…
छात्राओं व महिलाओं का डिजिटली सशक्त होना समय की ज़रूरत: डॉ. कविता परमार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान, बागबेड़ा में नेचर संस्था द्वारा संचालित इंटर्नशिप कार्यक्रम की छात्राओं को टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ श्री सी.एस.पी. सिंह, डॉ. कविता परमार और डी. मंजू ने की। मुख्य वक्ता डॉ. परमार ने कहा कि “डिजिटल युग में महिलाओं और छात्राओं का डिजिटली सशक्त होना न केवल उनके आत्मनिर्भरता की कुंजी है, बल्कि समाज के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।” प्रशिक्षण में आधार…
किशोरियों व महिलाओं के लिए साइबर क्राइम से बचाव पर कार्यशाला आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत गोलमुरी-सह-जुगसलाई परियोजना अंतर्गत किशोरियों व महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन समाज कल्याण विभाग, जमशेदपुर पुलिस एवं साइबर पीस ऑर्गेनाइजेशन द्वारा किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग, लोन ऐप फ्रॉड और अन्य साइबर स्कैम्स से जुड़ी जानकारी देकर प्रतिभागियों को जागरूक करना था। कार्यशाला में साइबर थाना बिस्टुपुर के प्रभारी श्रीनिवास कुमार, इंस्पेक्टर कुणाल राजा, साइबर पीस के…
अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलने के निर्णय का भाजपा जमशेदपुर महानगर ने किया तीखा विरोध राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड सरकार द्वारा अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक किए जाने के फैसले पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिए गए इस निर्णय को भाजपा ने राष्ट्रवादी विचारधारा के खिलाफ एक सोची-समझी साजिश करार दिया है। गुरुवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह निर्णय झारखंड सरकार की निम्नस्तरीय राजनीति और तुष्टिकरण की प्रवृत्ति…
यूसील संपदा विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल, कॉलोनी में गंदगी और बदहाल व्यवस्था से कॉलोनीवासी परेशान राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा:यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) के संपदा विभाग की कार्यशैली पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। हाल ही में यूसील के सीएमडी डॉ. संतोष कुमार सतपति द्वारा अधिकारी प्रभास रंजन का तबादला तुम्लापाली कर दिया गया, फिर भी विभाग की स्थिति में कोई सुधार नहीं आया है। कॉलोनी में फैली गंदगी, जाम नालियां, और मच्छरों का आतंक लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। डस्टबिन की सफाई नहीं होने से दुर्गंध और कीड़े-मकोड़े फैल रहे हैं।…
प्रभात शर्मा बने पीआरसीआई के ईस्ट ज़ोन डायरेक्टर पूर्व टाटा स्टील अधिकारी को मिली नई ज़िम्मेदारी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 24 जुलाई: पब्लिक रिलेशंस काउंसिल ऑफ इंडिया (PRCI) ने पूर्व टाटा स्टील अधिकारी प्रभात शर्मा को ईस्ट ज़ोन डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया है। बेंगलुरु मुख्यालय स्थित पीआरसीआई द्वारा उनके नाम की औपचारिक घोषणा की गई। प्रभात शर्मा एक अनुभवी कॉर्पोरेट पेशेवर हैं, जिन्हें 35 वर्षों से अधिक का अनुभव कॉर्पोरेट प्लानिंग, रणनीतिक संचार, प्रोजेक्ट प्रबंधन, स्टेकहोल्डर इंगेजमेंट और व्यवसाय जोखिम मूल्यांकन जैसे क्षेत्रों में प्राप्त है। उनके नेतृत्व कौशल और रणनीतिक दृष्टिकोण ने विभिन्न संगठनों को विकास और…
मैया सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने पर महिलाओं का डीसी ऑफिस में प्रदर्शन राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिले की सैकड़ों महिलाओं ने गुरुवार को जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध पूर्व जुगसलाई विधानसभा प्रत्याशी विमल बैठा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें पटमदा, बोड़ाम, पोटका, घाटशिला और बहरागोड़ा जैसे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि उन्हें “मैया सम्मान योजना” की राशि कई महीनों से नहीं मिली है। अंचल और डीसी कार्यालय के बीच उन्हें भटकाया जा रहा है, लेकिन न कोई स्पष्ट जानकारी मिल रही है…
श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में श्रावणी अमवस्या पर मां काली का भव्य श्रृंगार व पूजन संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर समिति, इस्ट प्लांट बस्ती में श्रावणी अमवस्या के अवसर पर गुरुवार को संध्या में भव्य श्रृंगार एवं विधि विधान से मां काली की पूजा की गई. इस अवसर पर सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए. इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच भोग प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष गलविंदर सिंह ग्वाले ने कहा हिंदू धर्म में श्रावण माह बहुत महत्व होता है. आज श्रावणी माह के अमवस्या…
यूसिल प्रबंधन को श्रमायुक्त का नोटिस, पूर्व कर्मी विद्या शर्मा के मामले में 22 अगस्त को सुनवाई राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा स्थित यूसिल (यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) के तकनीकी निदेशक मनोज कुमार द्वारा पूर्व कर्मी विद्या शर्मा पर लगाए गए अनुशासनहीनता के कथित झूठे आरोपों के खिलाफ केंद्रीय सहायक श्रमायुक्त चाईबासा सर्वेश कुमार ने संज्ञान लिया है। श्रमायुक्त ने इस मामले में यूसिल प्रबंधन व विद्या शर्मा को 22 अगस्त, 2025 को पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है। विद्या शर्मा की ओर से झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के मजदूर नेता सागर बेसरा केस की पैरवी करेंगे। विद्या…
