Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलने के निर्णय का भाजपा जमशेदपुर महानगर ने किया तीखा विरोध
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलने के निर्णय का भाजपा जमशेदपुर महानगर ने किया तीखा विरोध

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलने के निर्णय का भाजपा जमशेदपुर महानगर ने किया तीखा विरोध

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। झारखंड सरकार द्वारा अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक किए जाने के फैसले पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिए गए इस निर्णय को भाजपा ने राष्ट्रवादी विचारधारा के खिलाफ एक सोची-समझी साजिश करार दिया है। गुरुवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह निर्णय झारखंड सरकार की निम्नस्तरीय राजनीति और तुष्टिकरण की प्रवृत्ति को दर्शाता है।

    पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी झारखंड राज्य के निर्माता रहे हैं। उनकी दूरदर्शिता और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति के कारण वर्षों पुरानी अलग राज्य की लंबित मांग साकार हुई। संपूर्ण झारखंडवासी उनके ऐतिहासिक योगदान के लिए हमेशा ऋणी रहेगा। परंतु मौजूदा झामुमो-कांग्रेस सरकार उनके नाम को योजनाओं से हटाकर तुष्टिकरण की राजनीति के तहत सस्ती लोकप्रियता बटोरना चाह रही है, जो निंदनीय है।

    सुधांशु ओझा ने कहा कि अटल मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में की गई थी। इस योजना के माध्यम से गरीब बस्तियों में प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं सुलभ कराई गईं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब योजना का उद्देश्य जनहित था तब नाम बदलकर इसका राजनीतिकरण क्यों किया जा रहा है।  जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग करते हुए कहा कि अटल जी जैसे राष्ट्रपुरुषों का अपमान झारखंड की जनता और भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

    अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलने के निर्णय का भाजपा जमशेदपुर महानगर ने किया तीखा विरोध
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूसील संपदा विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल, कॉलोनी में गंदगी और बदहाल व्यवस्था से कॉलोनीवासी परेशान
    Next Article दिल्ली में हेमंत–बाबूलाल की समान उपस्थिति और बदलते तेवरों के बीच सियासी संकेत!

    Related Posts

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    July 12, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.