Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तृतीय सोमवारी को सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा के पवित्र गंगाजल से हजारों शिवभक्त करेंगे बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    तृतीय सोमवारी को सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा के पवित्र गंगाजल से हजारों शिवभक्त करेंगे बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तृतीय सोमवारी को सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा के पवित्र गंगाजल से हजारों शिवभक्त करेंगे बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक

    सूर्य मंदिर समिति ने गंगाजल के लिए टैंकर को किया रवाना, विधायक पूर्णिमा साहू भी रही मौजूद

    27 जुलाई को गंगाजल लेकर जमशेदपुर आएगा टैंकर, 28 को बारीडीह हरि मंदिर मैदान से निकलेगी भव्य जलाभिषेक यात्रा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष श्रावण माह के तृतीय सोमवारी को आयोजित होने वाले भव्य जलाभिषेक यात्रा में पवित्र गंगाजल से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक होगा। गुरुवार को सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर से विशेष टैंकर को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजन पश्चात सुल्तानगंज के लिए रवाना किया गया। इस दौरान जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू मुख्यरूप से मौजूद रहीं। यह टैंकर सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट से शिवभक्तों के लिए उत्तरवाहिनी गंगा के पवित्र गंगाजल को लेकर 27 जुलाई को जमशेदपुर पहुंचेगा। वहीं, 28 जुलाई को तृतीय सोमवारी पर बारीडीह हरि मंदिर मैदान से इसी गंगाजल से हजारों शिवभक्त सूर्यधाम के शिवालय में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।

    इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि गंगाजल हमारे सनातन संस्कृति में पवित्रता, आस्था और ऊर्जा का प्रतीक है। सूर्य मंदिर समिति जिस पवित्रता, भक्ति और सेवा भाव से यह आयोजन कर रही है, वह कई मायनों में सराहनीय है। जलाभिषेक यात्रा पूरे सनातन समाज को जोड़ने और सामाजिक समरसता का अवसर बनेगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से जलाभिषेक यात्रा में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

    वहीं, सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामूहिक जलाभिषेक यात्रा में हजारों शिवभक्त शामिल होकर बाबा भोलेनाथ को जलार्पण करेंगे। उन्होंने बताया कि जलाभिषेक यात्रा की सफलता और भव्यता को लेकर सूर्य मंदिर समिति की बड़े स्तर पर तैयारी चल रही है। इस वर्ष की जलाभिषेक यात्रा ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न होगी।

    *जलाभिषेक यात्रा के प्रचार वाहन को किया गया रवाना:* श्रावण मास की तृतीय सोमवारी (28 जुलाई) को आयोजित होने वाली सामूहिक जलाभिषेक यात्रा को सफल बनाने हेतु सूर्य मंदिर समिति ने सुसज्जित प्रचार वाहन को विधिवत रूप से रवाना किया। यह वाहन शहर के विभिन्न क्षेत्रों, खासकर बस्तियों में जाकर लोगों को आयोजन में शामिल होने हेतु आमंत्रित करेंगे। प्रचार वाहन पर बैनर, साउंड सिस्टम और भक्ति गीतों के माध्यम से जलाभिषेक यात्रा की तिथि, समय और स्थल की जानकारी दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें सहभागी बनकर पुण्य लाभ अर्जित कर सकें।

    इस अवसर पर सूर्य मंदिर समिति के महासचिव अखिलेश चौधरी, सुशांत पांडा, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, बंटी अग्रवाल, बोलटू सरकार, कंचन दत्ता, प्रमोद मिश्रा, मिथिलेश सिंह यादव, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, खेमलाल चौधरी, राकेश सिंह, विकास शर्मा, तजिंदर सिंह जॉनी, गोबु घोष, सतीश सिंह, राजा सिंह, रानी ठाकुर, रमेश तिवारी, पीयूष, माही व अन्य मौजूद रहे।

    तृतीय सोमवारी को सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा के पवित्र गंगाजल से हजारों शिवभक्त करेंगे बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने क्षेत्र की विद्युत समस्याओं को लेकर जेबीवीएनएल के अधिकारियों संग की बैठक,समस्याओं के ठोस समाधान के दिए निर्देश
    Next Article आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 5 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी किया गया

    Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

    June 6, 2026

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    June 6, 2026

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.