जमशेदपुर : एनएच-33 पर पारडीह काली मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 24 जुलाई: शहर के एनएच-33 पर स्थित पारडीह काली मंदिर के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक ऑल्टो कार को ओवरटेक करने के प्रयास में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार बेकाबू होकर पहले डिवाइडर और फिर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पलट गई और उसके बाएं हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
Author: Aman Kumar
छत्तीसगढ़ी समाज ने हरेली तिहार को बड़े धूम धाम से श्री श्री शीतला माता मंदिर सभागार टुइलाडुंगरी में मनाया। मनुष्य और प्रकृति के बीच गहरे संबंध का प्रतीक है हरेली_ दिनेश कुमार हरेली का मतलब प्राकृतिक के चारों तरफ हरियाली से है _वंदना जांघेल राष्ट्र संवाद संवाददाता छत्तीसगढ़ के लोगो के द्वारा हरेली तिहार को अपना पहला त्योहार के रूप में मनाया जाता है। ल समाज के लोगो के द्वारा श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में हरेली उत्सव मनाया गया, कार्यक्रम के शुरुआत में कृषक औजारों और माता शीतला का पूजन किया गया और दीप प्रज्वलित किया गया, कार्यक्रम…
राखा मोड़ बना अवैध शराब का अड्डा, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के राखा कॉपर क्षेत्र, विशेषकर राखा मोड़, इन दिनों अवैध शराब कारोबार का अड्डा बनता जा रहा है। सरकारी शराब दुकानें बंद होने के बावजूद छिपकर और खुलेआम महंगे दामों पर शराब बेची जा रही है। स्थानीय जनरल दुकानों व ठेले खोमचे तक में शराब की बिक्री हो रही है, और घर-घर सप्लाई भी दी जा रही है। बिना लाइसेंस बिक्री झारखंड उत्पाद अधिनियम का उल्लंघन है, लेकिन पुलिस की सख्ती माफियाओं पर बेअसर दिख रही है। कुछ दिन पूर्व थाना…
जमनिया चाल धंसान मामला सरयू मॉनसून सत्र में उठाएंगे सवाल, पीएम और गृहमंत्री से भी मिलेंगे राष्ट्र संवाद संवाददाता जमनिया चाल धंसान मामले को लेकर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने झारखंड विधानसभा में सवाल उठाने के लिए नोटिस दे दिया है। वे इस गंभीर प्रकरण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से भी मिलकर डोजियर सौंपने की बात कर रहे हैं। सरयू राय का आरोप है कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि लोगों को जानबूझकर ज़मीन में गाड़ने का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने घटनास्थल पर ताज़ा मिट्टी की परत डालने और उसे पत्थरों से…
पारडीह कांवरिया संघ के बैनर तले शिव भक्तों का जत्था बाबा नगरी रवाना राष्ट्र संवाद संवाददाता पारडीह काली मंदिर परिसर से शिव भक्तों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। मौके पर रवानी से पूर्व काली मंदिर परिसर में जुना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत विद्यानंद सरस्वती, मौजूद रहे। मौके पर महंत विद्यानंद सरस्वती से सभी शिव भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही सभी शिव भक्तों को भगवा गमछा प्रदान कर सुखद यात्रा की कामना करते हुए शिव भक्तोवको रवाना कराया। इस अवसर पर कांवरिया संघ के सदस्य सह युवा जदयू नेता भवानी सिंह, रवि रजक, अजय पाल…
ट्रक और विंगर गाड़ी में हुई जोरदार टक्कर, विंगर में सवार 10 शिक्षक दो छात्र घायल, 5 की हालत गंभीर राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद इस हादसे में लगभग सभी शिक्षक-शिक्षिका और छात्र घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। कोरबा:-कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार मुख्य मार्ग पर गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया ,टीचर्स और स्टूडेंट्स से भरे एक विंगर गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में लगभग सभी शिक्षक-शिक्षिका और छात्र घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना…
हाईकोर्ट ने एसईसीएल और एनटीपीसी को लगाई जमकर फटकार, कहा आप जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद खुले में कोयला परिवहन करते मिला तो उस ट्रांसपोर्टर का एग्रीमेंट, रजिस्ट्रेशन रद्द कर दीजिए। चीफ जस्टिस ने आगे कहा कि हम पूरी फोर्स लगवा कर चेक करवाएंगे। छत्तीसगढ़/बिलासपुर:- हाईकोर्ट ने कोयला और राखड़ ओवरलोड वाहनों के मामले में पलड़ा झाड़ने पर एनटीपीसी और एसईसीएल को जमकर फटकार लगाई। नाराज चीफ जस्टिस ने कहा कि आप यह कहकर जिम्मेदारी से मुक्त नहीं हो सकते कि हम कोयला बेचते हैं, बाकी परिवहन करने वाला जाने। यह तो वही बात हो…
नल-जल योजना का किया गया जांच राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: विभागीय स्तर के टीम के द्वारा कुंडहित प्रखंड के कुंडहित एवं गरजोड़ी पंचायत के विभिन्न ग्रामों में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के *जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल जल* योजना का जांच किया गया। जांच के दौरान ग्राम स्तर पर जल सहिया एवं ग्रामीणों से बात चीत कर सुविधा असुविधा के बारे में जानकारी लेते हुए उपस्थित एजेंसी के प्रतिनिधि को सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। एजेंसी के प्रतिनिधि को पानी टंकी से ओवर फ्लो को ठीक करने, पाइप लाइन में लिकेज को ठीक करने एवं ग्रामीणों…
यूसीआईएल अस्पताल अब “रेफरल हॉस्पिटल” बनकर रह गया, बदहाल व्यवस्था पर फूटा लोगों का गुस्सा डॉक्टरों की भारी कमी, जर्जर बेड, खराब उपकरण और गंदगी से जूझ रहा अस्पताल, मरीज बोले—अब यह अस्पताल वेंटिलेटर पर है राष्ट्र संवाद मुख्य संवाददाता जादूगोड़ा:यूसीआईएल अस्पताल, जादूगोड़ा की स्थिति लगातार बदहाल होती जा रही है। स्थानीय निवासी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह अस्पताल अब सिर्फ “टाटा रेफर हॉस्पिटल” बनकर रह गया है। इलाज के नाम पर मरीजों को सुविधा नहीं बल्कि सीधा टाटानगर भेजा जा रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी है—जहां 15 डॉक्टरों की आवश्यकता है, वहां केवल…
टाटा मोटर्स यूनियन की कमेटी बैठक सम्पन्न, 28 जुलाई को भव्य रूद्राभिषेक का आयोजन बोनस को लेकर जल्द सौंपा जाएगा मांग पत्र, सेवादारों को किया गया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को यूनियन परिसर स्थित गोपेश्वर हॉल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने की, जबकि विषय प्रवेश महामंत्री आर.के. सिंह ने कराया। बैठक में आगामी 28 जुलाई को आयोजित होने वाले रूद्राभिषेक कार्यक्रम एवं बोनस को लेकर चर्चा की गई। महामंत्री आर.के. सिंह ने कहा कि यूनियन के सौजन्य से तथा सभी सदस्यों के सहयोग से…
