नल-जल योजना का किया गया जांच
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: विभागीय स्तर के टीम के द्वारा कुंडहित प्रखंड के कुंडहित एवं गरजोड़ी पंचायत के विभिन्न ग्रामों में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के *जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल जल* योजना का जांच किया गया। जांच के दौरान ग्राम स्तर पर जल सहिया एवं ग्रामीणों से बात चीत कर सुविधा असुविधा के बारे में जानकारी लेते हुए उपस्थित एजेंसी के प्रतिनिधि को सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया।

एजेंसी के प्रतिनिधि को पानी टंकी से ओवर फ्लो को ठीक करने, पाइप लाइन में लिकेज को ठीक करने एवं ग्रामीणों को पानी का अपव्यय न करने के लिए कहा गया। साथ ही कहीं कहीं पर बोरवेल में पानी की कमी/ड्राई बोरिंग के कारण पानी सप्लाई में हो रही समस्या को देखते हुए उसे सूचीबद्ध कर राज्य सरकार को नया बोरवेल के लिए भेजा जाने के बारे में कहा गया। कार्यपालक अभियंता द्वारा संबंधित जल सहिया को प्रति घर जल कर के रूप में प्रति माह 62 रु0 करके उगाही कर vwsc के अकाउंट में जमा करने का लिए निर्देश दिया गया।

इस जांच टीम में अधीक्षण अभियंता, पेयजल एब्न स्वच्छता अंचल देवघर,श्री अरविंद मुर्मू, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जामताड़ा, श्री अनूप कुमार महतो, सहायक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता अवर प्रमंडल नाला, श्री विक्रम बर्नवाल, कनीय अभियंता मेकेनिकल,श्री विकास यादव एवं संबंधित ग्राम के जल सहिया मौजूद रहे।

