Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसीआईएल अस्पताल अब “रेफरल हॉस्पिटल” बनकर रह गया, बदहाल व्यवस्था पर फूटा लोगों का गुस्सा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    यूसीआईएल अस्पताल अब “रेफरल हॉस्पिटल” बनकर रह गया, बदहाल व्यवस्था पर फूटा लोगों का गुस्सा

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 23, 2025Updated:July 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूसीआईएल अस्पताल अब “रेफरल हॉस्पिटल” बनकर रह गया, बदहाल व्यवस्था पर फूटा लोगों का गुस्सा

    डॉक्टरों की भारी कमी, जर्जर बेड, खराब उपकरण और गंदगी से जूझ रहा अस्पताल, मरीज बोले—अब यह अस्पताल वेंटिलेटर पर है

    राष्ट्र संवाद मुख्य संवाददाता

    जादूगोड़ा:यूसीआईएल अस्पताल, जादूगोड़ा की स्थिति लगातार बदहाल होती जा रही है। स्थानीय निवासी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह अस्पताल अब सिर्फ “टाटा रेफर हॉस्पिटल” बनकर रह गया है। इलाज के नाम पर मरीजों को सुविधा नहीं बल्कि सीधा टाटानगर भेजा जा रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी है—जहां 15 डॉक्टरों की आवश्यकता है, वहां केवल 8 डॉक्टर ही कार्यरत हैं, और उनमें भी स्पेशलिस्ट डॉक्टर पूरी तरह से अनुपस्थित हैं। महिलाओं के लिए गायनोकॉलॉजिस्ट भी नहीं हैं, जिससे गर्भवती महिलाओं को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

    नर्सों की संख्या में भी भारी गिरावट है। कई नर्सों के सेवानिवृत्त होने के बाद नई नियुक्ति नहीं हुई, जिससे सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। अस्पताल में हाइड्रोलिक बेड अब तक नहीं लगे हैं और 50 साल पुराने जर्जर बेडों से ही काम चलाया जा रहा है। पंखे धीमे चलते हैं, टेबल गंदे हैं और पूरे अस्पताल परिसर में गंदगी फैली हुई है। 16 करोड़ की दवाओं की खरीद के बावजूद मरीजों को पूरी दवाएं नहीं मिल रही हैं। पहले यहां ऑपरेशन की सुविधा थी, अब वह भी बंद हो चुकी है। चाइल्ड वार्ड पर ताले लगे हैं, जिससे मरीजों की संख्या लगातार घट रही है।

    एक गंभीर मामला यूसीआईएल के पूर्वकर्मी गुरबा मांझी का सामने आया, जिनकी मौत टाटानगर रेफर के दौरान हुई, क्योंकि उन्हें स्थानीय स्तर पर पर्याप्त इलाज नहीं मिल सका। अस्पताल परिसर के बाहर की सड़कें भी जर्जर हालत में हैं और कई बार मरीज गिरकर घायल हो चुके हैं। वाटर कूलर अधिकतर खराब हैं, और मुर्दाघर के बगल में ही कैंटीन बना दी गई है, जिससे मरीज असहज महसूस करते हैं।

    सीएमडी डॉ. संतोष कुमार सतपथी से लोगों को उम्मीद थी, लेकिन वे भी सुधार लाने में विफल रहे। ब्रांडेड दवाएं शुरू तो हुईं, परंतु मिलना नियमित नहीं हो पा रहा है। डिजिटल एक्स-रे मशीन की घोषणा कई बार हो चुकी, लेकिन आज तक नहीं लग पाई है। सीएमओ डॉ. मानस कुमार रजक अगले 4 महीनों में और डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य 2026 में रिटायर हो जाएंगे, लेकिन नए डॉक्टरों की बहाली नहीं हो रही है।

    सीएमओ डॉ. भट्टाचार्य ने बताया कि 2 वर्षों से हाइड्रोलिक बेड की खरीद के लिए जेम पोर्टल पर प्रयास जारी है, लेकिन आईडी की समस्या आ रही है। डिजिटल एक्स-रे जल्द शुरू करने की योजना है। एक डॉक्टर की बहाली भी संभावित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यूसीआईएल अस्पताल अब खुद वेंटिलेटर पर है, और यह चिंता का गंभीर विषय है। अगर समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो यह अस्पताल नाममात्र का रह जाएगा।

    बदहाल व्यवस्था पर फूटा लोगों का गुस्सा यूसीआईएल अस्पताल अब "रेफरल हॉस्पिटल" बनकर रह गया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा मोटर्स यूनियन की कमेटी बैठक सम्पन्न, 28 जुलाई को भव्य रूद्राभिषेक का आयोजन  बोनस को लेकर जल्द सौंपा जाएगा मांग पत्र, सेवादारों को किया गया सम्मानित
    Next Article विपक्ष के दबाव में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अगले मंगलवार को 16 घंटे की चर्चा

    Related Posts

    ईद, सरहुल, हिंदू नववर्ष व रामनवमी को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक

    March 16, 2026

    जुगसलाई नगर परिषद की नव निर्वाचित अध्यक्ष नौशीन खान ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

    March 16, 2026

    चैती छठ पूजा को लेकर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति कर रही विशेष तैयारियां, भव्य रूप से होगा आयोजन, बैठक में बनी रूपरेखा 

    March 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ईद, सरहुल, हिंदू नववर्ष व रामनवमी को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक

    जुगसलाई नगर परिषद की नव निर्वाचित अध्यक्ष नौशीन खान ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

    चैती छठ पूजा को लेकर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति कर रही विशेष तैयारियां, भव्य रूप से होगा आयोजन, बैठक में बनी रूपरेखा 

    कदमा में बसंती चैती दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन, 24 मार्च को होगी मां दुर्गा की प्रतिमा प्रवेश

    कांड्रा में स्वास्थ्य केंद्र निर्माण स्थल को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने सांसद जोबा माझी को सौंपा ज्ञापन

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बने अवधेश कुमार सिंह

    कांड्रा में स्वास्थ्य केंद्र निर्माण स्थल को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने सांसद जोबा माझी को सौंपा ज्ञापन

    कांग्रेस का एक दिवसीय प्रखंड सम्मेलन आयोजित

    रामनवमी एवं ईद को लेकर पोटका थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न

    भाटीन माइंस में ठेका मजदूरों की हड़ताल, 16 सूत्री मांगों को लेकर काम ठप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.