सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधियों ने बांटी खिचड़ी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर उनके जनसुविधा प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने शंकोसाई, रामनगर, श्यामनगर, कृष्णा नगर, शांति नगर, लक्ष्मण नगर, ओल्ड पुरुलिया रोड़, चाणक्यपुरी कॉलोनी, दाईगुट्टू, करीम सिटी कॉलेज के नीचे, आजाद नगर वारिश कालोनी आदि इलाकों का भ्रमण किया और अनेक लोगों को सुरक्षित सामुदायिक भवनों में पहुंचाया। इस टीम ने 200 लोगों के लिए खिचड़ी बनवाकर जरुरतमंदों के बीच बांटी। इन प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को क्षेत्र में जल जमाव होने वाले स्थलों के विषय में बारीक जानकारियां दीं। इस मौके पर जनसुविधा…
Author: Aman Kumar
गोलमुरी शहीद स्थल पर कारगिल विजय दिवस पर श्रद्धांजलि सभा शहीदों को नमन, देशभक्ति और बलिदान को किया याद. राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित शहीद स्थल पर शनिवार को कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी शिव शंकर सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, स्थानीय नागरिक और युवा शामिल हुए। सभी ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शिव शंकर सिंह ने कहा कि यह दिन देशभक्ति और बलिदान की मिसाल है।
एमजीएम अस्पताल के नए परिसर को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता और व्यवस्था सुधार पर दिए गए निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में एमजीएम अस्पताल के नए परिसर के सुचारू संचालन को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में शिफ्टिंग प्रक्रिया, मेडिकल संसाधनों के उपयोग, एक्स-रे, ऑक्सीजन प्लांट, डायलिसिस सेंटर की शीघ्र शुरुआत सहित साफ-सफाई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रमाण पत्रों के समय पर निर्गमन पर निर्देश दिए गए। अस्पताल कर्मियों के लिए ड्रेस कोड, आई-कार्ड और बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की गई। उपायुक्त ने गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा को प्रशासन की…
जमशेदपुर में बाढ़ का कहर: खरकाई-स्वर्णरेखा नदी उफान पर, 500 से अधिक घर डूबे राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से खरकाई और स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बागबेड़ा और जुगसलाई के नया बस्ती, बड़ौदा बस्ती, गणेश नगर, शिवधाम कॉलोनी सहित निचले इलाकों के 500 से अधिक घर जलमग्न हो गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ टीम को तैनात किया है, जो बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का कार्य कर रही है। जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण…
सांसद बिद्युत बरण महतो को चौथी बार मिला संसद रत्न पुरस्कार, कहा– यह सम्मान जमशेदपुर की जनता को समर्पित राष्ट्र संवाद संवाददाता नई दिल्ली/जमशेदपुर: जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो को उनकी ओवरऑल संसदीय प्रदर्शन के आधार पर चौथी बार प्रतिष्ठित संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली के केजी मार्ग स्थित न्यू महाराष्ट्र सदन में आयोजित सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संसद रत्न पुरस्कार चयन समिति ने वर्ष 2024 के लिए चयनित सांसदों की घोषणा हाल ही में की थी, जिसमें नागरिक समाज और वरिष्ठ…
बदहाल व्यवस्था पर कांग्रेस का तीखा हमला, राकेश साहू बोले– नहीं सुधरे हालात तो होगा आंदोलन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: जमशेदपुर के गैर-टिस्को क्षेत्रों में फैली गंदगी, जलजमाव और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव राकेश साहू ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जनता त्राहिमाम कर रही है, जबकि जनप्रतिनिधि बयानबाजी में व्यस्त हैं। साहू ने नदी किनारे बसे इलाकों की बदहाल स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि न राहत कार्य हुए, न सफाई की कोई व्यवस्था है। संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी…
‘अटल मोहल्ला क्लीनिक’ का नाम बदलने पर भाजयुमो आक्रोशित, साकची में झारखंड सरकार का पुतला दहन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 26 जुलाई: झारखंड सरकार द्वारा ‘अटल मोहल्ला क्लीनिक’ का नाम बदलकर ‘मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक’ किए जाने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जमशेदपुर महानगर ने साकची स्थित जुबिली पार्क गोलचक्कर पर सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यह फैसला पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत का अपमान है और सरकार की तुष्टिकरण नीति को दर्शाता है। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए महानगर अध्यक्ष ने कहा कि वाजपेयी…
मुख्य सड़क का अतिक्रमण बना खतरा, शांति समिति की बैठक में उठी मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के आवासीय कार्यालय में दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने सड़क अतिक्रमण की गंभीर समस्या उठाई। पप्पू ने जूस्को व जिला प्रशासन से सोनारी एयरपोर्ट से कागलनगर चौक, नर्स क्वार्टर व तहसीलदार चौक तक अतिक्रमण हटाने, सड़क चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण की मांग की। उन्होंने पार्किंग, शौचालय, सूखे पेड़ों की कटाई व रात्रि गश्ती के साथ सख्त निगरानी की अपील की। गोष्ठी में दुर्गा…
पहेली बना कोयला चोरी,हल करने में छूट रहे पसीने,कैसे हुई कोयला चोरी राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद अंदरुनी सेटिंग के बिना कैसे हो सकती है कोयला चोरी कोरबा:- साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कुसमुंडा प्रबंधन के सामने इस समय सबसे मुश्किल पहेली यह बनी हुई है कि आखिर तकनीकी और मैनुअल सिस्टम पर जमकर खर्च करने के बावजूद आखिर ऐसी कौन से चेहरे हैं जो कंपनी को ही चपत लगाने में लगे हुए हैं। 2 दिन पहले 84 टन कोयला की चोरी पकड़े जाने पर कई प्रकार के सवाल खड़े हो गए हैं। कहा जा रहा है कि मामला ऊपर तक…
गुमला मुठभेड़ में JJMP के तीन उग्रवादी ढेर, AK-47 और दो इंसास रायफल बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता गुमला: झारखंड के गुमला जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार सुबह घाघरा थाना क्षेत्र के लावादाग जंगल में पुलिस और उग्रवादी संगठन जेजेएमपी (झारखंड जनमुक्ति परिषद) के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन उग्रवादी मारे गए। मुठभेड़ के बाद चले सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने तीन उग्रवादियों के शव, एक AK-47 और दो इंसास रायफल बरामद की हैं। गुमला एसपी हरिश बिन जमा ने बताया कि पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि जेजेएमपी के उग्रवादी किसी बड़ी साजिश की…
