Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पहेली बना कोयला चोरी,हल करने में छूट रहे पसीने,कैसे हुई कोयला चोरी
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पहेली बना कोयला चोरी,हल करने में छूट रहे पसीने,कैसे हुई कोयला चोरी

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 26, 2025Updated:July 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पहेली बना कोयला चोरी,हल करने में छूट रहे पसीने,कैसे हुई कोयला चोरी

    राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद

    अंदरुनी सेटिंग के बिना कैसे हो सकती है कोयला चोरी

    कोरबा:- साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कुसमुंडा प्रबंधन के सामने इस समय सबसे मुश्किल पहेली यह बनी हुई है कि आखिर तकनीकी और मैनुअल सिस्टम पर जमकर खर्च करने के बावजूद आखिर ऐसी कौन से चेहरे हैं जो कंपनी को ही चपत लगाने में लगे हुए हैं। 2 दिन पहले 84 टन कोयला की चोरी पकड़े जाने पर कई प्रकार के सवाल खड़े हो गए हैं। कहा जा रहा है कि मामला ऊपर तक पहुंच गया है और वहां से जवाब देने को कहा गया है।

    इस मामले में जांच पड़ताल के बाद चार ट्रक पकड़ लिए गए। वे ब्रिज पर जमीन की फिर से तौल कराई गई तो लाखों रुपए कीमत का 84 टन कोयला अतिरिक्त पाया गया। जबकि संबंधित गाडिय़ों के लिए जो डिमांड ऑर्डर प्रस्तुत किया गया था उसमें कोयला की मात्रा कम थी। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के स्थानीय प्रबंधन की ओर से दावा किया जा रहा है कि संबंधित गाडिय़ों की ओवरलोडिंग को रोड सेल विभाग ने पकड़ा। इसके बाद आगे की कार्रवाई हुई।

    लेकिन इस पूरे प्रकरण में एक बात तो साफ है कि जब तक अंदरूनी स्तर पर सेटिंग नहीं हो सकती इस प्रकार के गड़बड़ कार्य हो ही नहीं सकते। सबसे अहम सवाल यह भी उठ रहा है कि अगर कोयला खदानों में छोटे लोग इस प्रकार के कामकाज कर रहे हैं तो इसकी पूरी संभावना है कि बड़े अधिकारियों का संरक्षण उन्हें मिला हुआ होगा। इसलिए अब कोयला चोरी की इस पहेली को सुलझाने के लिए अफसर को माथा चलाना पड़ रहा है।

    कोयला चोरी कोई नई बात नहीं

    वैसे भी यह बात जग जाहिर है कि कोरबा जिले में स्थित साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की माइंस में कोयला चोरी का सिलसिला काफी समय से चल रहा है। कई वर्ष पहले ऑर्गेनाइज्ड क्राईम के तौर पर कोयला चोरी के साथ-साथ खदानों से स्क्रैप और डीजल की चोरी भी बड़े पैमाने पर हुई। दावे किए जाते रहेगी ऐसे कार्यों के लिए नेताओं के संरक्षण में काम का ठेका भी दिया गया। ऐसी स्थिति में माइंस एरिया में सुरक्षा के काम से लगी हुई एजेंसियों और उनके कर्मियों के हाथ बन्धकर रह गए। भाजपा सरकार आने के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए काफी सख्ती की गई और इसके नतीजे सामने आए। काफी समय तक कोल माइंस में चोरी चकारी जैसे मामले लगभग कम हो गए लेकिन अब फिर से उनकी वापसी ने हर किसी को परेशान किया है।

    कैसे हुई कोयला चोरी पहेली बना कोयला चोरी हल करने में छूट रहे पसीने
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुमला मुठभेड़ में JJMP के तीन उग्रवादी ढेर, AK-47 और दो इंसास रायफल बरामद
    Next Article मुख्य सड़क का अतिक्रमण बना खतरा, शांति समिति की बैठक में उठी मांग

    Related Posts

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    May 3, 2026

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    May 3, 2026

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.