एमजीएम अस्पताल के नए परिसर को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता और व्यवस्था सुधार पर दिए गए निर्देश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर में एमजीएम अस्पताल के नए परिसर के सुचारू संचालन को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में शिफ्टिंग प्रक्रिया, मेडिकल संसाधनों के उपयोग, एक्स-रे, ऑक्सीजन प्लांट, डायलिसिस सेंटर की शीघ्र शुरुआत सहित साफ-सफाई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रमाण पत्रों के समय पर निर्गमन पर निर्देश दिए गए। अस्पताल कर्मियों के लिए ड्रेस कोड, आई-कार्ड और बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की गई। उपायुक्त ने गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा को प्रशासन की प्राथमिकता बताया।


