झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो से संथाली समाज के प्रथम ऑडियो कैसेट सिंगर सिमल टुडू ने किया मुलाकात
राष्ट्र संवाद सं
रांची: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो से संथाली समाज के प्रथम ऑडियो कैसेट सिंगर सिमल टुडू एवं समाजसेवी मधुकर सिंह ने उनके आवास पर मुलाकात कर अन्य राज्यों के तर्ज पर झारखंड राज्य के ग्रामीण क्षेत्रीय जनजातीय पिछड़े वर्गों के कलाकारों को चिन्हित कर आर्थिक सहयोग भत्ता देने की बातें कहीं। इस दौरान समाजसेवी मधुकर सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि संथाल समाज का प्रथम ऑडियो कैसेट गायक को राज्य सरकार द्वारा उचित सम्मान दिया जाना चाहिए। इन्होंने अपने देश भर में समाज के लोगों को गीत संगीत के क्षेत्र से जोड़ कर आगे बढ़ाने का काम किया है, जिसमें विशेषकर जनजातीय महिलाओं को आगे लाने के लिए सिमल टुडू ने खुद के कंठ से महिला एवं पुरुष के आवाज में गीतों को गा कर समाज में एक अलख जगाने का काम किया है। इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कला संस्कृति के क्षेत्र में अनेकों कार्य किया जा रहा है जहां तक अन्य राज्यों के तर्ज पर कलाकारों को भत्ता देने की बात है, यह मै राज्य सरकार को अवगत कराने का काम करूंगा कलाकारों को उचित सम्मान दिया जाएगा।

