Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अंकिता कुमारी ने JPSC में पाई 30वीं रैंक, शादी और मातृत्व के बाद भी रचा सफलता का इतिहास
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अंकिता कुमारी ने JPSC में पाई 30वीं रैंक, शादी और मातृत्व के बाद भी रचा सफलता का इतिहास

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अंकिता कुमारी ने JPSC में पाई 30वीं रैंक, शादी और मातृत्व के बाद भी रचा सफलता का इतिहास

    टेल्को की बेटी बनी झारखंड की नई अधिकारी, शहर में खुशी की लहर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के टेल्को की रहने वाली अंकिता कुमारी ने JPSC 2023 परीक्षा में 30वां रैंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे शहर का मान बढ़ाया है। एक पत्नी, मां और बहू की जिम्मेदारियों के साथ-साथ उन्होंने अथक परिश्रम कर यह मुकाम हासिल किया है। अंकिता की सफलता हर उस महिला के लिए प्रेरणा है जो विवाह और मातृत्व के बाद अपने सपनों को छोड़ देती हैं।

    विद्या भारती चिन्मय विद्यालय की पूर्व छात्रा अंकिता, बिनोद कुमार तिवारी और सीमा देवी की सुपुत्री हैं। भाजपा नेता अंकित आनंद की बड़ी बहन हैं। 2021 में उनकी शादी टाटा मोटर्स के सीनियर मैनेजर कन्हैया कुमार से हुई। उनकी 3 वर्षीय बेटी संस्कृति श्रृंगारिका है। अंकिता का ससुराल बिहार के बेगूसराय ज़िले के सिमरिया ग्राम में है, जहां से भी उन्हें पढ़ाई के लिए भरपूर सहयोग मिला।

    उन्होंने कहा कि जब रात में सब सो जाते थे, तब वह पढ़ाई करती थीं। “रोज़ 2-3 घंटे भी पढ़ती, तो खुद को मोटिवेट करती – एक दिन ये मेहनत जरूर रंग लाएगी।” उन्होंने अपने परिवार – माता-पिता, भाई अंकित आनंद, पति कन्हैया कुमार, बेटी संस्कृति और संयुक्त परिवार को इस सफलता का श्रेय दिया।

    उनकी इस उपलब्धि पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उनके आवास पहुंचकर शॉल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। साथ में भाजपा नेता विकास शर्मा, विक्रम पंडित, आजसू नेता रामचंद्र सहिस  कन्हैया सिंह, अप्पू तिवारी, झामुमो नेता कुणाल सारंगी, बिनीत जायसवाल, कुमारेश उपाध्याय, समेत कांग्रेस नेता रजनीश सिंह ने भी शुभकामनाएं दीं।

    अंकिता कुमारी ने JPSC में पाई 30वीं रैंक शादी और मातृत्व के बाद भी रचा सफलता का इतिहास
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleNEP 2020 के अंतर्गत जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी का छात्राओं के लिए स्किल-आधारित इंटर्नशिप कार्यक्रम
    Next Article जगदीप कुमार हेंब्रम की सफलता ने किया जामताड़ा का नाम रौशन, विधानसभा अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

    Related Posts

    साहित्य सृजनकारी मंच की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी संपन्न

    May 30, 2026

    कोलकाता रोइंग रेगाटा में TSAF का शानदार प्रदर्शन, 5 पदक जीते

    May 30, 2026

    महिलाओं की योजना में पुरुष की एंट्री! महिला बनकर मंईयां सम्मान योजना की राशि उठा रहा था युवक, बीडीओ ने दर्ज कराई FIR

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साहित्य सृजनकारी मंच की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी संपन्न

    कोलकाता रोइंग रेगाटा में TSAF का शानदार प्रदर्शन, 5 पदक जीते

    महिलाओं की योजना में पुरुष की एंट्री! महिला बनकर मंईयां सम्मान योजना की राशि उठा रहा था युवक, बीडीओ ने दर्ज कराई FIR

    श्री श्री जगन्नाथ मंदिर जनसेवा ट्रस्ट का गठन, नवगठित कमेटी का हुआ सम्मान

    महिलाओं की योजना में पुरुष की एंट्री! महिला बनकर मंईयां सम्मान योजना की राशि उठा रहा था युवक, बीडीओ ने दर्ज कराई FIR

    मंईयां सम्मान योजना में छूटी महिलाओं को मिलेगा लाभ, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश

    सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती का खतरनाक अंजाम, नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया युवक गिरफ्ता

    रांची निवासी डा ब्रजेंद्र नारायण को गोरखपुर में मिला पत्रकारिता सम्मान

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी को झारखंड सरकार का बड़ा सम्मान, बने स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर

    आरडी टाटा तकनीकी शिक्षा केंद्र के 36 प्रशिक्षुओं का डॉ. रेड्डीज़ लैबोरेटरीज में चयन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.