Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड औद्योगिक और सामाजिक विकास की राह पर अग्रसर:राज्यपाल
    Breaking News Headlines Uncategorized खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झारखंड औद्योगिक और सामाजिक विकास की राह पर अग्रसर:राज्यपाल

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 26, 2025Updated:July 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड औद्योगिक और सामाजिक विकास की राह पर अग्रसर:राज्यपाल

    झारखंड के राज्यपाल पहुंचे सिंहभूम चैंबर भवन, जमशेदपुर को देशभर में तीसरा सबसे स्वच्छ शहर बताया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स की प्लेटिनम जुबली वर्षगांठ के अवसर पर आज आयोजित विशेष समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। चैंबर भवन में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर की। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि यह गर्व की बात है कि जमशेदपुर ने स्वच्छता रैंकिंग में देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय जनता और चैंबर जैसे संगठनों के सहयोग को दिया।

    राज्यपाल ने सिंहभूम चैंबर की सराहना करते हुए कहा कि यह झारखंड का सबसे प्रभावशाली औद्योगिक मंच है, जिसके 2500 से अधिक सदस्य कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय हैं और यह ढाई लाख लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेज़ी से आगे बढ़ रही है।समारोह में चैंबर के विशिष्ट सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

    चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने बातचीत में कहा कि कोल्हान क्षेत्र की प्रमुख ज़रूरतों में एयरपोर्ट, उच्च शिक्षा संस्थान, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और बड़े उद्योगों की स्थापना शामिल है। उन्होंने कहा कि बेहतर सुविधाओं के अभाव में यहां से युवा पलायन कर रहे हैं, जिससे झारखंड का संसाधन और प्रतिभा दूसरे राज्यों के विकास में लग रहे हैं।

    उन्होंने यह भी कहा कि कोल्हान क्षेत्र में पर्यटन की भी अपार संभावनाएं हैं और राज्य सरकार को इस दिशा में ठोस पहल करनी चाहिए ताकि झारखंड खनिज संपदा के साथ-साथ विकसित राज्यों की सूची में शामिल हो सके।

    झारखंड औद्योगिक और सामाजिक विकास की राह पर अग्रसर:राज्यपाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिंदुस्तान मित्र मंडल युवा विंग ने धूमधाम से मनाया पाँचवाँ सावन महोत्सव, डॉ. रघुवर दास रहे मुख्य अतिथि
    Next Article झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिले राजेश शुक्ल 

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.