झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिले राजेश शुक्ल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार के जमशेदपुर आगमन पर माइकल जान ऑडिटोरियम में भेट की और उनका स्वागत किया l श्री गंगवार ने श्री शुक्ल का कुशल क्षेम पूछा और उनके कार्यकुशलता की सराहना की l


