बारीडीह में ब्रह्मर्षि विकास महिला मंच द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:ब्रह्मर्षि विकास महिला मंच, बारीडीह की ओर से बारीडीह स्थित ब्रह्मर्षि भवन में पारंपरिक उल्लास और भक्ति भाव से सावन महोत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक पूर्णिमा साहू, मंच के केंद्रीय अध्यक्ष विकास सिंह की पत्नी रश्मि सिंह और मंच के महासचिव अनिल ठाकुर उपस्थित थे कार्यक्रम की शुरुआत बुजुर्ग महिलाओं द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मंगल गीतों से हुई। कार्यक्रम में भजन संध्या, मेहंदी प्रतियोगिता, नृत्य प्रस्तुतियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस आयोजन में मुख्य रूप से मंच की महिला सदस्यों रूपा चौधरी, माधुरी चौधरी,स्वाती सिंह, पूनम देवी, संजीवनी कुमारी, पुष्पा सिंह, सपना सिंह आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्मर्षि विकास मंच बारीडीह के अध्यक्ष सरोज चौधरी तथा धन्यवाद ज्ञापन अरुण सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि समाज की महिलाएं ऐसे आयोजनों से आपस में जुड़ती हैं और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखती हैं। सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और कार्यक्रम का समापन स्वादिष्ट प्रसाद एवं सामूहिक मिलन के साथ हुआ।


