Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नरवा माइंस में सुरक्षा पर सवाल आवारा कुत्ते के पास मिला विस्फोटक, क्षेत्र में मचा हड़कंप
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    नरवा माइंस में सुरक्षा पर सवाल आवारा कुत्ते के पास मिला विस्फोटक, क्षेत्र में मचा हड़कंप

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नरवा माइंस में सुरक्षा पर सवाल आवारा कुत्ते के पास मिला विस्फोटक, क्षेत्र में मचा हड़कंप

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा। नरवा माइंस और उसके मुख्य गेट के आसपास बीती रात हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने एक आवारा कुत्ते को विस्फोटक सामग्री (बारूद) लेकर घूमते हुए देखा। यह वही विस्फोटक बताया जा रहा है जिसका उपयोग माइंस में ब्लास्टिंग के लिए किया जाता है। जैसे ही घटना की जानकारी मिली, क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हालांकि, सीआईएसएफ कमांडेंट ताराचंद ने बयान जारी कर बताया कि “कुत्ते के पास मिला विस्फोटक डिफ्यूज था और उसमें धमाके की कोई संभावना नहीं थी।”

    सुरक्षा मानकों पर बड़ा सवाल

    माइंस में ब्लास्टिंग के दौरान जो बारूद बेकार हो जाता है, उसे अयस्क के साथ बाहर फेंक दिया जाता है। आशंका है कि कुत्ता वहीं से विस्फोटक उठा लाया। लेकिन सवाल यह उठता है कि इतनी संवेदनशील सामग्री खुले में कैसे पड़ी थी और यह सुरक्षा मानकों का उल्लंघन क्यों किया गया।

    यूसीआईएल प्रबंधन चुप

    इस मामले में जब यूसीआईएल प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की गई तो किसी भी अधिकारी ने स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी। नरवा माइंस के मैनेजर एम.के. सिंह ने कहा कि उन्हें “इस तरह की घटना की कोई जानकारी नहीं है।”

    सीआईएसएफ ने दी सफाई

    सीआईएसएफ कर्मियों ने कहा कि घटना के वक्त यूसीआईएल के कई अधिकारी और कर्मी मौके पर मौजूद थे। अब यह जांच का विषय है कि कुत्ते के पास मिला विस्फोटक पूरी तरह डिफ्यूज था या सक्रिय।

    लोगों में चिंता, अधिकारियों पर आरोप

    इस घटना से क्षेत्र में चिंता का माहौल है। यूसीआईएल जैसी संवेदनशील संस्था में बार-बार सुरक्षा चूक सामने आने से लोगों में सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यूसीआईएल हर साल सुरक्षा पर करोड़ों खर्च करता है, बावजूद इसके इस तरह की घटनाएं प्रबंधन की लापरवाही को उजागर करती हैं।

    डीजीएम राकेश कुमार ने कहा, “मामला गंभीर है, यूसीआईएल प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है। जो भी दोषी होगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।” गौरतलब है कि इससे पहले भी नरवा माइंस में चोरी और सुरक्षा चूक की घटनाएं हो चुकी हैं, जो इस घटना को और भी गंभीर बनाती हैं।

    क्षेत्र में मचा हड़कंप नरवा माइंस में सुरक्षा पर सवाल आवारा कुत्ते के पास मिला विस्फोटक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजादूगोड़ा बना साइबर अपराधियों का गढ़, पुलिस अलर्ट ,लोग रहें सावधान
    Next Article झारखंड में विकास की नई राह: विधानसभा अध्यक्ष ने किया दो सड़कों के निर्माण का शिलान्यास

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.