बर्मामाइंस में हमला कर प्रोजेक्ट मटेरियल की चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित टाटा स्टील के न्यू आर एंड डी साइट (लिंडे प्लांट मेन गेट के सामने) से गुरुवार दोपहर चोरी और हमला करने का मामला सामने आया। घटना लगभग 3:00 बजे की है, जब कुछ असामाजिक तत्वों ने ईंट और पत्थर से हमला कर वहां रखे प्रोजेक्ट मटेरियल की चोरी कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 जुलाई 2025 को अचानक हुए इस हमले में हमलावरों ने लोहा पाइप समेत अन्य प्रोजेक्ट मटेरियल चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर थाना प्रभारी दिलीप यादव के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने सघन छापेमारी अभियान चलाकर चोरी कांड का उद्भेदन कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर 25 पीस लोहा पाइप बरामद किए गए और चोरी में शामिल दो अभियुक्तों – पिंटू घोष (23 वर्ष)विकास घोष उर्फ मुटरु (19 वर्ष)को गिरफ्तार किया गया।

थाना प्रभारी दिलीप यादव ने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य संभावित व्यक्तियों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की आपराधिक गतिविधियों को सख्ती से कुचला जाएगा। FIR दर्ज कर ली गई है


